
मेरठ। एटीएस के हत्थे चढ़ा धर्म परिवर्तन कराने वाला मौलाना कलीम से काफी चौकाने वाली जानकारियां हाथ लगी है। लेकिन एटीएस मौलाना की संपत्ति के बारे में उससे कुछ खास नहीं उगलवा सकी। मौलाना कलीम से जानकारी नहीं मिलने के बाद अब एटीएस ने अपने स्तर से मौलाना कलीम की संपत्ति को वेस्ट के जिलों में खंगालना शुरू कर दिया है। एटीएस ने
मेरठ,मुजफ्फरनगर,सहारनपुर,हापुड, बुलंदशहर,बिजनौर, गाजियाबाद के प्रशासन से इस संबंध में सहायता और जानकारी मांगी है। मांगी गई जानकारी में कलाम के नजदीकी और उसके परिजनों की संपत्ति की जानकारी एटीएस ने मांगी है। मेरठ प्रशासन से भी एटीएस ने मौलाना कलीम की संपत्ति के बारे में जानकारी मांगी थी। जांच के बाद एटीएस को जिला प्रशासन ने अवगत कराया है कि मेरठ में मौलाना और उसके परिवारजनों द्वारा दस साल में कोई संपत्ति की खरीद नहीं की गई है।
धर्म परिवर्तन करा अकूत संपत्ति का मालिक बना कलीम
मौलाना कलीम ने वेस्ट में काफी लोगों के धर्म परिवर्तन कराए। अधिकांश वे युवा थे जिन्होंने प्रेम विवाह किया। ऐसे युवक और युवती का मौलाना ने धर्म परिवर्तन कराया और इसमें मौलाना करोडपति बनता चला गया। धर्म परिवर्तन कराने के मामले में ही मुजफ्फरनगर के थाना रतनपुरी के गांव फुलत निवासी मौलाना कलीम सिद्दीकी को एटीएस ने गिरफ्तार किया था। मौलाना के खिलाफ अब जांच चल रही है। मौलाना और उसके परिजनों की संपत्तियों को एटीएस खंगाल रही है। पिछले दस साल में उसने वेस्ट के जिलों में अपने तथा अपने परिवारजनों के नाम से जो संपत्तियां जुटाई हैं, उनका विवरण एटीएस ने मांगा है। मेरठ,मुजफ्फरनगर,गाजियाबाद के जिलाधिककारियों ने अपनी रिपोर्ट एटीएस को सौंप दी है।
एटीएस की मांगी जानकारी के बाद जिला प्रशासन ने निबंधन विभाग से इस संबंध में ब्यौरा जुटाने के लिए कहा था। जिस पर सहायक निबंधन महानिरीक्षक विजय कुमार तिवारी ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि उप निबंधन कार्यालयों में तलाश की गई लेकिन मौलाना कलीम और उसके परिवारजनों के नाम से किसी संपत्ति की खरीद की जानकारी नहीं मिली है।
Published on:
21 Nov 2021 10:50 am
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
