25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सपा नेता की बहन के यहां डकैती के वांछित को पकड़ने पहुंची थी पुलिस, भीड़ ने किया ये हाल तो मच गया हड़कंप

बाद में मौके पर पहुंचे पुलिस अफसरों ने सख्ती से खदेड़ा हमला करने वाले लोगों को  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 22 Nov 2018, 8:37 AM IST

meerut

सपा नेता की बहन के यहां डकैती के वांछित को पकड़ने पहुंची थी पुलिस, भीड़ ने किया ये हाल कि मच गया हड़कंप

मेरठ। ये दिन पुलिस पर भारी पड़ रहे हैं। दशहरे की रात से पुलिस पर भाजपा पार्षद द्वारा दरोगा की पिटार्इ से यह सिलसिला शुरू हुआ था, तब से अब तक पुलिस पर हमले को लेकर कर्इ घटनाएं हो चुकी हैं। मेरठ शहर आैर देहात में बदमाशों व दबंगों के हौसले बुलंद हैं। बुधवार की देर रात शहर के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की समर गार्डन कालोनी में यहां के लोगों ने पुलिस हमला कर दिया। पुलिस पर पहले पथराव किया गया आैर फिर बंधक बनाकर पीटा गया। पुलिसकर्मी को वहां से भागना पड़ गया। दरअसल, सपा नेता की बहन के यहां पड़ी डकैती में शामिल वांछित को पुलिस पकड़ने पहुंची थी। इससे पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। अफसरों ने मौके पर पहुंचकर मामले में सख्ती करके लोगों को पीछे हटने पर मजबूर किया।

यह भी पढ़ेंः दरोगा ने फेसबुक पर की दोस्ती, शादी के बाद महिला ने उस पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, पूरा मामला है ये

डकैती के वांछित को पकड़ने गर्इ थी पुलिस

बुधवार की रात लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की समर गार्डन कालोनी का है। करीब डेढ़ महीने पहले लिसाड़ी गेट के फतेहउल्लापुर में सपा नेता आदिल सिद्दीकी की बहन के यहां डकैती पड़ी थी। भीड़ ने तीन डकैतों को मौके पर पकड़ लिया था। बाकी तीन अभी भी फरार चल रहे हैं। बुधवार की शाम पुलिसकर्मी सादी वर्दी में दो बाइकों से यहां समर गार्डन में वांछित बदमाश इमरान कालिया उर्फ ट्रैक्टर को घर से उठाया तो उसके परिजनों ने हंगामा खड़ा कर दिया। महिलाआें ने छत पर जाकर शोर मचा दिया। इसी दौरान पुलिस बाइक पर इमरान को बिठाकर ले गए।

यह भी पढ़ेंः योगी की पुलिस के परिवार रहते हैं एेसे सरकारी मकानों में कि कभी भी हो जाए कोर्इ हादसा, अफसरों को पता भी नहीं, देखें वीडियो

आधे घंटे बाद फिर पहुंची पुलिस

इमरान उर्फ ट्रैक्टर को लेकर पुलिस थाने आ गर्इ तो हंगामे को रोकने के लिए दरोगा मुकेश कुमार आैर पुलिसकर्मी जीप आैर बाइकों से वहां पहुंचे। इसी दौरान महिलाआें ने छत पर चढ़कर पथराव कर दिया। नीचे भीड़ में शामिल लोगों ने पुलिकर्मियों को बंधक बनाकर उनसे मारपीट कर दी। आरोप है कि दरोगा के साथ मारपीट की गर्इ। इस घटना के बाद सीआे कोतवाली मय फोर्स के मौके पर पहुंचे आैर सख्ती से भीड़ को तितर-बितर किया। वांछित की मां ने पुलिस पर घर में तोड़फोड़ आैर घर में रखे दो लाख रुपये की लूटपाट के आरोप लगाए। साथ ही कहा कि पुलिस उसके बेटे को मुठभेड़ में घायल दिखाना चाहती थी। हालांकि सीआे दिनेश शुक्ला ने बाद में कहा कि पुलिस पर मारपीट आैर लूटपाट के आरोप गलत हैं। उन्होंने बताया कि वांछित इमरान पर लूट आैर जानलेवा हमले के 16 मामले दर्ज हैं।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग