मेरठ

मामी गलत है ये…मैं भांजा हूं आपका, फिर भी नहीं रुकी महिला, बोली-पति मानती हूं

Love Affair: "साहब। यह मेरा भांजा नहीं, मेरा पति है। मैं इसी के साथ रहूंगी।" 16 साल के भांजे के प्यार में पड़ी 35 साल की मामी ने यह बात पुलिस से कही।

2 min read
May 27, 2025
प्रतीकात्मक तस्वीर। Photo: freepik

Love Affair: यूपी के मेरठ से अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां मामी को भांजे से प्यार हो गया। मामी ने अपने नाबालिग भांजे के साथ संबंध बनाए और उसके साथ पति की तरह रहने लगी। जब भांजे के घर वालों ने विरोध किया तो वह पुलिस लेकर नाबालिग भांजे के घर पहुंच गई। मामी ने पुलिस के सामने कहा कि यह भांजा नहीं, मेरा पति है। अब इसके साथ ही रहूंगी।

ढाई साल से रह रहा था मामी के घर

घटना मेरठ के दौराला की है। यहां के किशोर के पिता की 3 साल पहले मौत हो गई थी। घर की स्थिति ठीक नहीं थी। इस वजह से मां ने फ्रिज-एसी का काम सीखने के लिए अपने भाई के घर दिल्‍ली भेज दिया। ढाई साल से वह दिल्ली में मामा के घर रहा रहा था।

पुलिस लेकर भांजे के घर पहुंची मामी

25 मई को वह अपनी मां से मिलने दिल्ली से मेरठ आया। पीछे-पीछे उसकी मामी भी घर पहुंच गई। साथ में उसके पुलिस थे। उसने बताया कि ननद ने भांजे को बंधक बना लिया है। इस पर पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि ‌किशोर मां से मिलने आया है।

किशोर की मां ने पुलिस से की भाभी की ‌शिकायत

किशोर की के परिजनों ने मामी पर गंभीर आरोप लगाए है। बताया कि मामी ने उसके 16 वर्षीय बेटे को प्रेमजाल में फंसा लिया। जब बेटे ने कहा कि मामी गलत है। हमारा रिश्ता मामा भांजी का है तब भी वह नहीं रुकी और और उसके साथ अवैध संबंध बना लिए। इसके बाद बेटे का शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न करने लगी। इस पर पुलिस दोनों पक्षों को थाने लाई। इसके बाद किशोर की मां ने अपनी भाभी के खिलाफ बेटे को प्रेमजाल में फंसाने और उसके साथ अवैध संबंध बनाने के आरोप में पुलिस को तहरीर दी।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मेरठ के एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि लड़के की उम्र 16 साल और महिला उम्र 35 साल बताई जा रही है। ऐसे में मामले के निस्तारण के लिए पहले उसके आयु संबंधी प्रमाण पत्र मंगाए गए हैं। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Published on:
27 May 2025 10:49 am
Also Read
View All

अगली खबर