8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

टेक्नोलॉजी की नई कैटेगरी के साथ त्योहारी सीजन में लोगों को मिलेगा बड़ा सरप्राइज- अवनीत

Festive season: इस बार त्योहारी सीजन शुरु होने से पहले ही बाजार में तैयारी शुरु हो चुकी हैं। आटो सेक्टर से लेकर इलेक्ट्रानिक बाजार धूम मचाने की तैयारी में है। बाजार में तकनीक से लैस नए प्रोडक्ट की डिमांड है।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Jul 28, 2023

टेक्नोलॉजी की नई कैटेगरी के साथ त्योहारी सीजन में लोगों को मिलेगा बड़ा सरप्राइज- अवनीत

टेक्नोलॉजी की नई कैटेगरी के साथ त्योहारी सीजन में लोगों को मिलेगा बड़ा सरप्राइज- अवनीत

Festive season: अगले महीने अगस्त से त्योहारी सीजन की शुरुआत हो रही है। जिसमें पहले 15 अगस्त, जन्माष्टमी, रक्षा बंधन और उसके तुरंत बाद आने वाले त्योहारों के मददेनजर व्यापारी अपनी तैयारी में जुटे हैं। 15 अगस्त और रक्षा बंधन से कंपनियां प्रोडक्ट पर छूट के आफर की शुरूआत करेंगी जो कि दीपावली के बाद तक जारी रहने की उम्मीद है। एसपीपीएल के निदेशक और सीईओ अवनीत सिंह मारवाह का कहना है कि बाजार में इन दिनों स्मार्ट टीवी की डिमांड सबसे अधिक है। स्मार्ट टीवी इंडस्ट्री में हर साल 12 मिलियन यूनिट्स का प्रोडक्शन होता है। इनमें एसपीपीएल का बाजार 6 प्रतिशत है। इस बार सीजन में लक्ष्य 9 प्रतिशत तक ले जाने का है।

भारतीय बाजार में पांव जमाने के मकसद से इस दिशा में कार्य शुरू हो चुका है। उन्होंने बताया कि बाजार में कई तरह के स्मार्ट टीवी ब्रांड हैं। लेकिन इस समय टेलीविज़न ब्रांड थॉमसन के नए अल्ट्रा-प्रीमियम टीवी को लेकर काफी उत्साह है। थॉमसन होम अप्लांयस के क्षेत्र में बड़े बदलाव देखने को मिलेगे। अवनीत सिंह मारवाह ने बताया कि 3 महीनों में वाशिंग मशीन के 35 से अधिक मॉडल बाजार में आएंगे।

यह भी पढ़ें : UP ITI Result 2023: यूपी SCVT ने जारी की पहली कटआफ सूची, यहां चेंक करें अपना नाम

लोग स्मार्ट टीवी अपनी रूचि और जरूरत के हिसाब के अलग-अलग स्क्रीन साईज़ वाले खरीदना पसंद करते हैं। ऐसे में टेक्नोलॉजी और स्क्रीन साईज को लेकर थॉमसन स्मार्ट टीवी सेग्मेंट में कन्ज्यूमर्स की विविधता देखने को मिलेगी। त्योहारी मौसम में 50 प्रतिशत से अघिक की ग्रोथ पाने के मकसद से बाजार में तेजी से काम हो रहा है।