25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बैंक के काम निपटा लें, नहीं तो हो जाएगी मुश्किल, पांच दिन कामकाज रहेगा ठप

10 से 14 अप्रैल तक बैंकों में नहीं होगा काम पहले चरण के मतदान के कारण रहेंगे व्यस्त अधिकांश बैंक शाखाआें में काम रहेगा ठप
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 5 Apr 2019, 9:56 AM IST

meerut

बैंक के काम नौ अप्रैल तक निबटा लें, नहीं तो हो जाएगी मुश्किल, पांच दिन कामकाज रहेगा ठप

मेरठ। बैंक को लेकर आपका कोर्इ काम अटका पड़ा है तो उसे नौ अप्रैल तक निपटाने की कोशिश करें, क्योंकि इसके बाद पांच दिन तक जनपद की अधिकांश बैंक शाखाआें में कामकाज ठप रहेगा। दरअसल, 11 अप्रैल को लोक सभा चुनाव 2019 के पहले चरण का मतदान होना है। इसमें बैंक अफसरों व कर्मचारियों की भी ड्यूटी लगार्इ गर्इ है। इसके चलते बैंकों में पांच दिन कामकाज नहीं होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ेगी।

यह भी पढ़ेंः सीएम योगी ने कहा- पिछले चुनाव में पिता को तीसरे नंबर पर पहुंचाया था, पुत्र के साथ भी एेसा ही करें

यह भी पढ़ेंः सीएम योगी ने कहा- मोदी की वजह से अप्रवासी भारतीयों का बढ़ा सम्मान, पहले थी ये स्थिति

लोक सभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के लिए बैंक अफसरों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगार्इ गर्इ है। 11 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए अधिकारी व कर्मचारी पोलिंग पार्टियों के तौर पर 10 अप्रैल को रवाना होंगे। फिर बैंक अफसर व कर्मचारी 11 अप्रैल को मतदान में व्यस्त रहेंगे। इसके बाद चुनाव ड्यूटी के कारण 12 अप्रैल को अधिकतर बैंककर्मी अपनी शाखाआें तक नहीं पहुंच पाएंगे। इसलिए बैंकों में काम न के बराबर ही होगा। 13 अप्रैल को द्वितीय शनिवार के कारण बैंक बंद रहेंगे। 14 अप्रैल को रविवार का अवकाश रहेगा। इस तरह लोगों को इन पांच दिनों में बैंक के काम कराने में दिक्कतें आएंगी, क्योंकि अधिकतर बैंक स्टाफ की चुनाव ड्यूटी में लगाया गया है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग