1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मेरठ में डॉक्‍टरों की पार्टी में रसियन डांसरों का बेले डांस, एंबुलेंस में मंगाई शराब, देखें तस्वीरें

रशियन डांसर का बैले डांस भी हुआ
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 26 Dec 2017, 8:14 PM IST

Belle dance

प्रदेश सरकार ने शुरू की जांचमामले का वीडियो वायरल होने के बाद कार्यवाहक प्रिंसिपल ने इसकी जांच कराकर कार्रवाई की बात कही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए यूपी सरकार ने जांच कमेटी गठित कर दी है। डीजीएमई केके गुप्‍ता को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्‍हें तीन दिन के अंदर रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। गौरतलब है कि केके गुप्‍ता मेरठ कॉलेज के प्रिंसिपल रह चुके हैं।  

Belle dance

सिल्वर जुबली फंक्‍शन मना रहे थे डॉक्टरडॉक्टरों ने सोमवार को पार्टी के लिए एंबुलेंस का इतेमाल शराब की पेटियां ढोने के लिए किया। दरअसल, यहां बीते दो दिन से ओल्ड स्टूडेंट एसोसिएशन 1992 बैच के डॉक्टरों का बैच सिल्वर जुबली फंक्‍शन मना रहा है। मेडिकल कॉलेज के परिसर में इस दौरान सोमवार को जमकर धमाल हुआ।

Belle dance

लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज में हुई पार्टी में इस दौरान खुलेआम शराब का दौर चला। इतना ही नहीं शराब के साथ ही रशियन डांसर का बैले डांस भी हुआ। इस दौरान एंबुलेंस में भरकर शराब की बोतलें भी मंगाई गईं। आरोप है कि मेडिकल कॉलेज की एंबुलेंस से कार्यक्रम में खाने-पीने का सामान भी मंगाया गया।

Belle dance

आपको बता दें कि मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की कमी है और कई दिन से आधे से ज्यादा डॉक्टर सर्दी की छुट्टियों पर हैं। इस मामले में मेडिकल कॉलेज के कार्यवाहक प्रिंसिपल विनय अग्रवाल ने कहा कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Belle dance

उनका कहना है कि 92 बैच का कार्यक्रम था। डांस और कार्यक्रम की जानकारी उन्‍हें नहीं है। अगर ऐसा हुआ है तो इसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

Belle dance

इसके अलावा एंबुलेंस का भी पता किया जाएगा कि वह सरकारी थी या निजी।


बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश