26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

युवाओं के लिए आई बड़ी खुशखबरी: हर बेरोजगार को अब यहां मिलेगी नौकरी

सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और ट्रेड कामगारों को रोजगार से जोड़ने जैसी दी जाएगी मदद
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 10 Nov 2018, 3:43 PM IST

Unemployed Youths

युवाओं के लिए आई बड़ी खुशखबरी: हर बेरोजगार को अब यहां मिलेगी नौकरी

बागपत. नगर निकाय में शहरी आजीविका केंद्र खुलवाने की तैयारी शुरू हो चुकी है। इस योजना से बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। राज्य शहरी आजीविका मिशन के निदेशक उमेश प्रताप सिंह ने डूडा के परियोजना अधिकारी को भेजे पत्र में हर नगर निकाय में शहरी आजीविका केंद्र खुलवाने का आदेश दिया है। आजीविका केंद्र का मुख्य काम शहरी आजीविका मिशन में गठित स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों को स्वरोजगार करने में गाइड करना है। जिसके लिए प्रशासनिक स्तर पर तैयारीयां शुरू हो चुकी है।

यह भी पढ़ें- पति से नाराज़ महिला ने दिवाली के त्योहार की रात को किया ऐसा काम, पति के होश हो गए फाख्ता

स्वयं सहायता समूह गठित कर उनको रोजगार देने तथा शहरी एरिया के सफाई कर्मियों को जोड़कर उनका आर्थिक उत्थान करने काम भी आजीविका केंद्र में किया जाएगा। इन आजीविका केंद्र के खुलने से बागपत, बड़ौत, खेकड़ा, अग्रवाल मंडी, टटीरी, अमीनगर सराय, छपरौली, दोघट, टीकरी कस्बों के हजारों गरीब बेरोजगारों को स्वरोजगार मिलने का रास्ता आसान हो गया है। स्वयं सहायता समूह सदस्यों को स्वरोजगार करने को किसी ट्रेड में प्रशिक्षण, गुणवत्तायुक्त उत्पाद तैयार करने की तकनीक बताना, उत्पाद की मार्कीटिग करने का फंडा समझाना, बैंक से कर्ज प्राप्त करने की जानकारी देना, सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और ट्रेड कामगारों को रोजगार से जोड़ने जैसी मदद की जाएगी। सीडीओ पीसी जायसवाल का कहना है कि परियोजना अधिकारी को आजीविका केंद्र खुलवाने की कार्रवाई शुरू कराने की हिदायत दी गई है। इसके लिए प्रशासन स्तर पर तैयारियां भी शुरू कर दी गयी है। इस योजना से ऐसे बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा, जो खुद के पैरों पर खड़ा होना चाहते हैं और मेक इंन इंडिया में अपना योगदान देना चाहते हैं।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग