
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मेरठ. पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा ने प्रदेश के छह संगठन क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले जिलों में जिला प्रभारी घोषित कर दिए हैं। जिला प्रभारियों की घोषणा के बाद पंचायत चुनाव को धार देने की तैयारी में भाजपा जुट गई है। पश्चिम सहित भारतीय जनता पार्टी ने अपने छह संगठन क्षेत्रों के अधीन 98 संगठनात्मक जिलों के जिला प्रभारी घोषित किए हैं। इसकी घोषणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने शुक्रवार देर रात की। सूची में कई प्रदेश पदाधिकारी, सांसद, विधायक और वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल हैं। इसके अलावा पार्टी ने ऋषिपाल नागर को अमरोहा का जिलाध्यक्ष घोषित किया है।
बता दें कि पश्चिम क्षेत्र के जिलों में 18 जिला प्रभारी बनाए गए हैं। किसी जिले में तो दो-दो प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। एक जिले में और दूसरा महानगर में। जिला प्रभारी तो समझ में आता है, लेकिन महानगर प्रभारी किस उद्देश्य से नियुक्त किए गए हैं। इसके बारे में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता की समझ में कुछ नहीं आ रहा है। जिन लोगों को जिले और महानगर का दायित्व सौंपा गया है। उनमें रक्षामंत्री राजनाथ के पुत्र पंकज सिंह भी शामिल हैं। पंकज को मेरठ को प्रभारी बनाया गया है। वहीं मेरठ की रहने वाली और सांसद कांता कर्दम को सहारनपुर का जिला प्रभारी बनाया गया है।
ये बनाए गए प्रभारी
मेरठ महानगर व जिला- पंकज सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष/विधायक
बागपत- विजेंद्र कश्यप, पूर्व जिलाध्यक्ष
सहारनपुर महानगर- कांता कर्दम, प्रदेश उपाध्यक्ष-राज्यसभा सदस्य
सहारनपुर जिला- सत्यपाल पाल, पूर्व जिलाध्यक्ष/सहकारी बैंक चेयरमैन
शामली- जसवंत सैनी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष
मुजफ्फरनगर- चंद्रमोहन सिंह, प्रदेश मंत्री
गाजियाबाद महानगर- महेंद्र धनौरिया, पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष
गाजियाबाद जिला- सतेंद्र सिसौदिया, पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष
नोएडा महानगर- मुंशीलाल गौतम, पूर्व क्षेत्रीय महामंत्री
गौतमबुद्ध नगर- सत्यपाल सैनी, प्रदेश उपाध्यक्ष
बुलंदशहर- सूर्य प्रकाश पाल, पूर्व क्षेत्रीय महामंत्री
हापुड़- सुनीता दयाल, प्रदेश उपाध्यक्ष
अमरोहा- विमल शर्मा-पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष
मुरादाबाद महानगर- वाईपी सिंह, पूर्व प्रदेश मंत्री
मुरादाबाद जिला- सुरेंद्र नागर, प्रदेश उपाध्यक्ष/राज्यसभा सदस्य
बिजनौर- विजयपाल सिंह तोमर, पूर्व अध्यक्ष किसान मोर्चा/राज्यसभा सदस्य
रामपुर- राजीव सिसौदिया, पूर्व जिलाध्यक्ष
संभल- देवेंद्र सिंह चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष
Published on:
30 Jan 2021 11:29 am
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
