
,,
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मेरठ. बीजेपी ने आज अपनी ब्लॉक प्रमुख उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। इस सूची में सबसे चौंकाने वाला नाम भाजपा के फायरब्रांड नेता और सरधना विधायक संगीत सोम की पत्नी प्रीति सोम का है। जिन्हें बीजेपी ने ब्लॉक प्रमुख पद की प्रत्याशी बनाया है।
बता दें कि भाजपा ने बुधवार को प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। घोषणा के तहत संगीत सोम की पत्नी प्रीति सोम को सरधना से ब्लाक प्रमुख का प्रत्याशी घोषित किया गया है। इसी तरह खरखोदा से पुनीत त्यागी, दौराला से शर्मिष्ठा देवी, परीक्षितगढ़ से ब्रह्म सिंह, मेरठ से कपिल कुमार, मवाना से गीता पायल, रजपुरा से पूनम चौहान, रोहटा से रेखा, सरूरपुर से राजेंद्र सिंह और हस्तिनापुर से नितिन पोसवाल को ब्लॉक प्रमुख का प्रत्याशी घोषित किया गया है। इसमें सबसे चर्चित नाम संगीत सोम की पत्नी का है। उनकी पत्नी जो बीडीसी का भी चुनाव निर्विरोध जीती थीं और अब ब्लॉक प्रमुख बनना तय माना जा रहा है।
Published on:
07 Jul 2021 05:08 pm
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
