मेरठ

BJP News: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की नई टीम घोषित, मेरठ के डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

BJP News: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की नई टीम घोषित हो गई है। भाजपा के केंद्रीय पदाधिकारियों की सूची में मेरठ के सांसद डॉ. लक्ष्मी कांत वाजपेयी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।

less than 1 minute read
Jul 29, 2023
मेरठ के डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

BJP News: भारतीय जनता पार्टी ने आज केंद्रीय पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी। जारी सूची के मुताबिक भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की नई टीम के लिए राष्ट्रीय उपाध्यक्षों और महामंत्रियों के नामों की घोषणा की गई है। इसके तहत राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास, छत्तीसगढ़ पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह, और सौदान सिंह को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके अलावा कैलाश विजयवर्गीय, अरुण सिंह और तरुण चुग को महामंत्री बनाया गया है। राष्ट्रीय उपाध्यक्षों में यूपी से मेरठ निवासी राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी का नाम शामिल है। इसके अलावा यूपी से विधान परिषद सदस्य तारिक मंसूर को भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। टीम नडडा में कुल 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शामिल किए गए हैं।

वहीं 8 राष्ट्रीय महामंत्री भी बनाए गए हैं। इनमें यूपी से राधा मोहन अग्रवाल और श्री अरूण सिंह सांसद शामिल हैं। सुनील बंसल को भी राष्ट्रीय महामंत्री पद की जिम्मेदारी मिली है। सुरेंद्र सिंह नागर सांसद को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडडा ने अपने टीम की घोषणा करने के साथ ही 2024 के आम चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। इस बारे में भाजपा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी से बात की तो उनका कहना था कि भाजपा 2024 में पूरी बहुमत से सरकार बनाएगी।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय टीम में शमिल करके जो उनको दायित्व सौंपा जाएगा। उसको वो पूरी निष्ठा से निभाएंगे। बता दें डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी भाजपा के पुराने कार्यकर्ताओं में से एक हैं। डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी जनसंघ के समय से संगठन से जुड़े हैं। डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी वर्तमान में राज्यसभा सांसद हैं।

Published on:
29 Jul 2023 11:15 am
Also Read
View All

अगली खबर