23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मेरठ
VIDEO: भाजपा-कांग्रेस प्रत्याशियों ने किया ये काम तो लोग देखकर हुए हैरान
Play video

VIDEO: भाजपा-कांग्रेस प्रत्याशियों ने किया ये काम तो लोग देखकर हुए हैरान

भाजपा आैर कांग्रेस प्रत्याशी नामांकन भरने के बाद आ गए आमने-सामने  
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 26 Mar 2019, 10:02 PM IST

मेरठ। राजनैतिक दलों की प्रतिद्वंदिता जग जाहिर रहती है। चुनाव के दौरान तो यह और तेज हो जाती है। लोकसभा चुनाव 2019 के प्रथम चरण के चुनाव में ही राजनैतिक दलों के नेताओं के सुर बिगड़े हुए हैं। एक-दूसरे को चुनावी मंच से ऐसी बातें कह रहे हैं जो कि आप सोच भी नहीं सकते। मेरठ में भी आज नामांकन के दौरान कलक्ट्रेट में गहमा-गहमी रही। प्रत्याशी अपने दल बल के साथ नामांकन करने पहुंचे।भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र अग्रवाल और कांग्रेस प्रत्याशी हरेन्द्र अग्रवाल ने भी नामांकन दाखिल किया। दोनों ही प्रत्याशी नामांकन कर जब बाहर निकले तो एक दूसरे के सामने आ गए। जिस पर भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र अग्रवाल ने कांग्रेस प्रत्याशी हरेन्द्र अग्रवाल को गले लगा लिया। दोनोें ही प्रतिद्वंदी एक-दूसरे से गर्मजोशी के साथ मिले। भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र अग्रवाल मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट से लगातार दो बार सांसद रह चुके हैं। उनको पार्टी ने लगातार तीसरी बार टिकट दिया है। जब वे कांग्रेस प्रत्याशी हरेन्द्र अग्रवाल से नामांकन कक्ष के बाहर मिले तो दोनों बड़ी पार्टी के प्रत्याशियों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दी। कांग्रेस प्रत्याशी हरेन्द्र अग्रवाल का कहना है कि चुनाव हो या दलों की प्रतिद्वंदिता, लेकिन इससे पहले तो हम इंसान ही हैं। हमको आपस में मिलकर रहना चाहिए। लोग अपनी सोच के कारण पार्टियों की विचारधारा को अपनाते हैं। उन्होंने कहा कि राजेन्द्र अग्रवाल मृदुभाषी हैं। मेरी शुभकामनाएं उनके साथ है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश