27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Vishwakarma Shram Samman : भाजपा सरकार विश्वकर्मा श्रम सम्मान से सम्मानित करेगी विभिन्न विधाओं के शिल्पकार

Vishwakarma Shram Samman प्रदेश की भाजपा सरकार विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनान्तर्गत बढ़ई, नाई, राजमिस्त्री, कुम्हार, लौहार, हलवाई, टोकरी बुनकर विधा में होंगे साक्षात्कार लिए जाएंगे। इसके बाद चुने गए लोगों को विश्वकर्मा श्रम सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। मेरठ में सक्षात्कार आगामी अक्टूबर माह में 6 तारीख से लेकर 14 अक्टूबर तक आयोजित किए जाएंगे।

less than 1 minute read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Sep 29, 2022

Vishwakarma Shram Samman : भाजपा सरकार विश्वकर्मा श्रम सम्मान से सम्मानित करेगी विभिन्न विधाओं के शिल्पकार

Vishwakarma Shram Samman : भाजपा सरकार विश्वकर्मा श्रम सम्मान से सम्मानित करेगी विभिन्न विधाओं के शिल्पकार

Vishwakarma Shram Samman मेरठ उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र दीपेन्द्र कुमार ने बताया कि जनपद के ऐसे पारम्परिक कारीगर जिनके द्वारा विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनान्तर्गत बढ़ई, नाई, राजमिस्त्री कुम्हार, लौहार, हलवाई, टोकरी बुनकर विधा में दिनांक 03.10.2022 तक आवेदन करने वाले का साक्षात्कार किया जाएगा। इसके लिए साक्षात्कार 6 अक्टूबर से लेककर 14 अक्टूबर तक होंगे।

जिनमें दिनांक 06.10.2022 को बढई, 07.10.2022 को नाई, 10.10.2022 को राजमिस्त्री, 11.10.2022 को कुम्हार, 12.10.2022 को लौहार, 13.10.2022 को टोकरी बुनकर तथा 14.10.2022 को हलवाई विधा में साक्षात्कार 11.00 बजे से 02.00 बजे तक जिला उद्योग केन्द्र, सूरज कुण्ड मेरठ में होंगे। उन्होने बताया कि दर्जी एवं मोची विधा के साक्षात्कार 15.10.2022 के पश्चात् कराये जायेंगे।


यह भी पढ़ें : Sugarcane Crushing Season 2022-23 : मेरठ चीनी मिलों को डीएम के सख्त निर्देश, समय से शुरू करें पेराई सत्र

उन्होंने सभी आवेदकों को सूचित करते हुये बताया कि उपरोक्त दिनांक को कार्यदिवस एवं समय में कार्यालय जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र, मेरठ में अपने ऑनलाईन आवेदन की प्रति व आधार कार्ड की प्रति के साथ साक्षात्कार के लिए उपस्थित हों। साक्षात्कार में उपस्थित आवेदक को कोविड-19 के नियमों का अनुपालन करना अनिवार्य होगा। अधिक जानकारी हेतु श्री चन्द्रसैन गौतम मो0नं0-8218163350 पर सम्पर्क किया जा सकता है।