29 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Murder in Meerut : चुनावी रंजिश में भाजपा नेता की हत्या, सपा विधायक के करीबियों पर आरोप

Murder in Meerut चुनावी रंजिश में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली लगने से घायल भाजपा नेता को अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन वहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। भाजपा नेता की मौत के बाद उसके परिवार में कोहराम मच गया। भाजपा के पूर्व विधायक सतवीर त्यागी भी घटना की जानकारी के बाद मेडिकल पहुंच गए। वहीं पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी दूसरे समुदाय के हैं।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

May 17, 2022

Murder in Meerut : चुनावी रंजिश में भाजपा नेता हत्या, सपा विधायक के करीबियों पर आरोप

Murder in Meerut : चुनावी रंजिश में भाजपा नेता हत्या, सपा विधायक के करीबियों पर आरोप

Murder in Meerut मेरठ के थाना परीक्षितगढ़ के कुआं खेड़ा में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बदमाशों ने देर रात हत्याकांड को अंजाम दिया। मृतक युवक भाजपा कार्यकर्ता बताया जा रहा है और हत्या का आरोप सपा विधायक के करीबी युवकों पर लगा रहा है। बताया जा रहा है कि हत्या चुनावी रंजिश में की गई है। आरोप है कि गोली मारने वाले युवक दूसरे समुदाय के हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। गोली लगने से घायल भाजपा नेता ने देर रात इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

भाजपा नेता के हत्या की जानकारी पर देर रात भाजपा के पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी मौके पर पहुंचे। पूर्व विधायक ने मृतक भाजपा नेता के परिजनों को सांत्वना दी। भाजपा नेता की हत्या से कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। मृतक भाजपा नेता का नाम विवेक त्यागी है और वो परीक्षित गढ़ के रहने वाले है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को पूछताछ के लिए उठाया है। मृतक भाजपा नेता के परिजनों ने चार आरोपियों के खिलाफ नामजद हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने भाजपा नेता को रास्ते में रोककर पेट में सटाकर दो गोली मारी। घटना मेरठ के थाना परीक्षितगढ़ के कुआं खेड़ा गांव का के पास की है। पुलिस हत्यारोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। वहीं हत्याकांड से किला परीक्षितगढ़ में आक्रोश है।

यह भी पढ़े : Teenager raped in Meerut : किशोरी के साथ दुष्कर्म करता रहा नाबालिग, पेट में हुआ दर्द तो खुला राज


पंचायत चुनाव और यूपी विधानसभा चुनाव भले ही समाप्त हो गया हो। लेकिन इसके बावजूद भी चुनावी रंजिश में पश्चिमी उप्र में आए दिन हत्याएं हो रही है। मेरठ में पिछले तीन महीने में चुनावी रंजिश में कई बार गांव में खूनी संघर्ष हुए और हत्याएं हुई। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में भी एक किसान को महज इसलिए मार दिया क्योकि उसने प्रधान को वोट नहीं दिया था। चुनावी रंजिश में यह एक सप्ताह में दूसरी घटना बताई जा रही है।