इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने तीन तलाक के मुद्दे पर कहा कि यह निर्णय मोदी जी का साहसिक निर्णय है। मुस्लिम महिलाएं अब खुलकर इस निर्णय के पक्ष में आ रही है आैर इसके खिलाफ आवाज उठा रही हैं। इसके लिए वह धरने-प्रदर्शन भी कर रही हैं। इस दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष करूणेश नंदन गर्ग, राखी त्यागी, उमा चतुर्वेदी, प्रवेश त्यागी, गजेन्द्र शर्मा भी उपस्थित रहे।