
मेरठ। नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) के जन जागरण अभियान के अंतर्गत शहर के लोगों को सीएए के प्रति जागरूक किया जा रहा है। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने सीएए के बारे में फैली भ्रांतियों को दूर किया। CAA और NRC के बारे में उन्होंने राह चलते लोगों को फायदे समझाए।
बता दें कि सीएए और एनआरसी के बारे में भाजपा इन दिनों लोगों को सीएए और एनआरसी के बारे में समझाने के लिए कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इसके जरिये यह संदेश देने की कोशिश है कि सीएए और एनआरसी भारतीय मुसलमानों का यहां रहने का हक नहीं छीन रहे। भ्रमण के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता ने कांग्रेस को भारत के विभाजन का जिम्मेदार बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने ही धार्मिक आधार पर देश का विभाजन करवाया था, जिसके बावजूद भी भारत धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र बनकर वैश्विक पटल पर शांति एवं भाईचारे का संदेश दे रहा है। जबकि पाकिस्तान, बांग्लादेश एवं अफगानिस्तान जैसे अन्य देश इस्लामिक राष्ट्र बन गए।
भाजपा नेता विनीत अग्रवाल शारदा ने कहा कि देश के विपक्षी राजनीतिक दलों को समर्थन करना चाहिए, जबकि वे देश का माहौल बिगाडऩे में लगे हैं। इस दौरान उन्होंने मुस्लिम समुदाय से भी जय श्री राम के नारे लगवाए। उन्होंने कहा कि भारत में सभी धर्म के लोगों को समान अधिकार मिला हुआ है। उनके साथ धर्म के आधार पर कभी दोहरा व्यवहार नहीं किया गया। भाजपा नेता ने कहा कि पाकिस्तान में 47 के विभाजन के बाद एक बड़ी आबादी जो गैर मुस्लिम थे, उसके साथ शोषण, उत्पीडऩ, बलात्कार एवं संपत्तियों पर अवैध कब्जा जैसे अन्य कई संगीन आपराधिक घटना हो रही है और यह सब सरकार एवं सेना के इशारे पर हो रहा है। ऐसे धार्मिक रूप से पीडि़त एवं शोषित लोगों को भारत सरकार ने सहर्ष स्वीकार कर उन्हें नया जीवन देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि विपक्षियों ने एनआरसी और सीएए के नाम पर शाहीन बाग को पाकिस्तान बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
Published on:
04 Feb 2020 03:52 pm
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
