31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा विधायक संगीत सोम की आम की दावत में सुरक्षा व्यवस्था को जानकर हैरान हो जाएंगे

दावत में प्रदेश सरकार के दो मंत्रियों समेत कर्इ विशिष्ट मेहमान हो रहे शामिल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 8 Jul 2018, 11:52 AM IST

meerut

भाजपा विधायक संगीत सोम की आम की दावत में सुरक्षा व्यवस्था जानकर हैरान हो जाएंगे

मेरठ। भाजपा विधायक संगीत सोम की सरधना के गांव कुशावली में रविवार आठ जुलार्इ को दोपहर एक बजे आम की दावत कई मायनों में खास होने जा रही है। एक तरफ जहां इस दावत में 50 हजार लोगों के शामिल होने की बात कही जा रही है। वहीं इस 50 हजार लोगों की भीड़ को संभालने की चुनौती प्रशासन और पुलिस की होगी। इसके लिए सरधना थाना पुलिस ने कुछ दिन पहले एसएसपी को पत्र भेजकर इस पार्टी का जिक्र किया था। आयोजन स्थल की व्यवस्था आैर सुरक्षा के लिए दस एसएचओ, 25 सबइंस्पेक्टर, 4 टीएसआई, 100 कांस्टेबल, 20 कांस्टेबल ट्रैफिक पुलिस और एक फायर टेंडर लगाए गए हैं।

यह भी पढ़ेंः भाजपा के इस फायरब्रांड विधायक की मैंगो पार्टी तय करेगी बड़ी राह, सबकी निगाहें लगी हुर्इ

विधायक संगीत सोम की टीमें भी तैयार

एसएसपी राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि सरधना में आम की पार्टी के लिए पुलिस बल की व्यवस्था की गई है। भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने अपने स्तर से भी तैयारी की है। वैसे कहा यह भी जा रहा है कि संगीत सोम ने भी अपने स्तर पर ग्रामीण युवाओं की टीम बनाकर कार्यक्रम स्थल पर ऐसी व्यवस्था की है कि किसी को कोई परेशानी न हो।

यह भी पढ़ेंः Patrika Exclusive: यहां विश्व की सबसे बड़ी मैंगो पार्टी का दावा, ये मेहमान होंगे शामिल

चारों ओर चर्चा आम की

आम की इस दावत की चर्चा विपक्ष के बीच तो है ही। साथ ही भाजपा नेताओं के बीच भी इस आम के दावत की चर्चा जोरों पर है। सियासी जानकारों की मानें तो दावत पर कम और उसमें आने वाली भीड़ पर लोगों की नजर अधिक है। संगीत सोम की नजर इस समय 2019 के लोकसभा चुनाव पर है। उनकी दावेदारी मुजफ्फरनगर सीट और गाजियाबाद की सीट पर मानी जा रही है। मुजफ्फरनगर सीट पर वे 2009 में चुनाव लड़ भी चुके हैं।

यह भी पढ़ेंः संगीत सोम की मैंगो पार्टी में मेहमानों के लिए बिछार्इ जाएंगी इतनी खाटें, साथ में हैं ये इंतजाम

दो मंत्री करेंगे शिरकत

सरधना की इस दावत में शामिल होने के लिए अभी तक मेरठ के प्रभारी और स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह के अलावा सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा का कार्यक्रम आ चुका है। ये दोनों मंत्री आम की दावत की शोभा बढ़ाएंगे।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश