1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा विधायक ने यूपी में सबसे बड़ा प्रदर्शन करने की दे दी चेतावनी, जानिए क्यों

मेरठ के किला परीक्षितगढ़ क्षेत्र का मामला, ग्रामीणों ने पुलिस को दिया एक सप्ताह का समय  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 18 Apr 2018, 12:02 PM IST

meerut

मेरठ। अपहरण हुई नवविवाहिता को दस दिन बाद भी पुलिस बरामद नहीं कर पायी। पुलिस आरोपी का कोई सुराग नहीं लगा सकी है। चेतावनी दी कि अगर पुलिस ने युवती को बरामद नहीं किया तो यूपी का सबसे बड़ा धरना-प्रदर्शन परीक्षितगढ़ में होगा, जिसकी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी। एसपी देहात ने युवती को आठ दिन में बरामद करने व आरोपी पर सख्त कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है। परीक्षितगढ़ के शिवधाम मण्डप में हजारों लोगों की पंचायत के बीच हस्तिनापुर विधायक दिनेश खटीक ने कहा कि प्रदेश व देश में भाजपा की सरकार होने के बाद ऐसी घटना शर्मनाक है। पूर्व सरकारों में ऐसी घटना होनी आम बात थी। उन्होंने एसपी देहात को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि पुलिस प्रशासन ने एक सप्ताह के अन्दर युवती को बरामद कर बदमाश शहजाद को गिरफ्तार नहीं किया तो ऐतिहासिक पंचायत होगी। सिवालखास के विधायक जितेन्द्र सतवाई ने कहा कि युवती का अपहरण समाज के लिए चुनौती है, इसके लिए वे हर तरह से तैयार है। जिला अध्यक्ष शिवकुमार राणा ने उग्र तेवर दिखाते हुए कहा कि युवती के अपहरण ने पूरे जिले को झकझोर कर रख दिया है। ये भाजपा सरकार में पहली घटना है। यदि युवती बरामद नहीं की गई तो पुलिस अधिकारियों को पांच साल तक किसी जिले में चार्ज नहीं मिलेगा।

यह भी पढ़ेंः 13 साल से बिना प्रजनन रोज 14 लीटर दूध देती थी 'गौरी', मौत के बाद हुर्इ भव्य तेरहवीं

यह भी पढ़ेंः डिप्टी सीएम को मेरठ से गए 24 घंटे भी नहीं हुए, प्राॅपर्टी डीलर की दिनदहाड़े हत्या

एसपी देहात ने दिया आश्वासन

एसपी देहात राजेश कुमार ने मंच से कहा कि युवती को जल्द बरामद कर लिया जाएगा। आरोपी शहजाद को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। आरोपी को पकड़ने के लिए परीक्षितगढ़ एसओ रितेश कुमार सिंह के साथ क्राइम बांच, एसटीएफ व सर्विलांस की टीमें लगी हुई है। आरोपी का बचना नामुमकिन है। पुलिस अधिकारी रोजना इस मामले की जानकारी ले रहे है।

यह भी पढ़ेंः मेरठ में जेनेरिक दवा लेने वालों में हुर्इ 12 फीसदी की बढ़ोतरी

ये है मामला

बता दे कि आठ अप्रैल को ऐतमादपुर निवासी एक नवविवाहिता अपने मायके से पति, देवर व अन्य परिजनों के साथ ससुराल जा रही थी। खजूरी अल्लीपुर मार्ग के समीप बदमाश शहजाद अपने साथियों के साथ उसका अपहरण कर ले गया। पुलिस ने अपहरण कांड़ के मामले में कार चालक व बाबू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। नवविवाहित के अपहरण के मामले में भाजपा नेता चीकू सिंह व चेयरमैन अमित मोहन टीपू ने पुलिस-प्रशासन को 16 अप्रैल तक युवती को बरामद न होने पर विशाल धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दे रखी थी। पंचायत को लेकर पुलिस-प्रशासन में खलबली मची हुई थी और हर हाल में पुलिस पंचायत को निरस्त कराना चाहती थी।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश