23 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस भाजपा सांसद ने थानेदारों पर लगाया गोकशी कराने का आरोप तो पुलिस अफसरों में मच गया हड़कंप

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश के तुरंत बाद भाजपा सांसद ने जनपद के दो थानेदारों पर उठाए सवाल

2 min read
Google source verification
meerut

इस भाजपा सांसद ने थानेदारों पर लगाया गोकशी कराने का आरोप तो पुलिस अफसरों में मच गया हड़कंप

मेरठ। बुलंदशहर के स्याना में गाेकशी के बाद हुए बवाल के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद में गोकशी रोकने को लेकर डीएम को निर्देश दिए हैं। डीएम ने एसएसपी के साथ बैठक करके सभी थानेदारों को निर्देश दिए कि यदि उनके क्षेत्र में गोकशी हुर्इ तो गंभीर कार्रवार्इ के लिए तैयार रहें। ठीक इसके एक दिन बाद मेरठ-हापुड़ क्षेत्र के भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने थानेदारों पर सवालिया निशान लगा दिए हैं। भाजपा सांसद ने जनपद के दो थानेदारों पर अपने संरक्षण में गोकशी कराने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि इन दोनों थानेदारों की शिकायतें पहले भी की गर्इ हैं, लेकिन इन दाेनों थाना क्षेत्रों में गोकशी नहीं रुकी। दोनों थानेदार अपनी निगरानी में गोकशी कराते हैं। इन आरोपों के पुलिस अफसरों में हड़कंप मच गया है।

यह भी पढ़ेंः बुलंदशहर बवालः फौजी जीतू से एसटीएफ ने छह घंटे की पूछताछ, आरोपी से मिली कर्इ चौंका देने वाली जानकारी

यह भी पढ़ेंः यूपी के इस जिले में पुलिसकर्मियों पर बड़ी कार्रवार्इ, इतने निलंबित आैर साथ ही क्राइम ब्रांच भी भंग

किठौर आैर भावनपुर के थानेदारों पर आरोप

भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने साफतौर पर कहा कि किठौर आैर भावनपुर के थानेदार अपने संरक्षण में गाेकशी करा रहे हैं। इन दोनों थानेदारों के बारे में जब भी आला अधिकारियों से शिकायत की गर्इ तो उन्होंने इनके खिलाफ कोर्इ कार्रवार्इ नहीं की। एेसे में इन दोनों थानेदारों के हौसले बुलंद हैं, क्योंकि इनके खिलाफ कार्रवार्इ नहीं की जा रही। उन्होंने कहा कि गोकशी की घटना के बाद हुए बवाल में स्याना थाने के शहीद हुए इंस्पेक्टर सुबोध कुमार का रिकार्ड भी देखा जाए। उन्होंने कहा कि गोकशी की घटनाएं रुकनी चाहिए आैर जो इन्हें संरक्षण दे रहे हैं उनके खिलाफ कड़ी कार्रवार्इ होनी चाहिए। इस पर एसपी देहात राजेश कुमार का कहना है कि थानेदारों को गोकशी रोकने के निर्देश कड़ार्इ से दिए गए हैं आैर पहले भी कार्रवार्इ होती रही है। यदि किसी थानेदार की संलिप्तता पायी गर्इ तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवार्इ की जाएगी।