25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इन जातियों के वोटरों को साधने के लिए भाजपा ने खेला ये बड़ा दांव

जनप्रतिनिधि आैर वरिष्ठ नेता गांव-गांव जाकर लगाएंगे चौपाल सीएम योगी आदित्यनाथ भी जातियोें को लेकर कर सकते हैं जनसभाएं वेस्ट यूपी में भाजपा को मजबूूत करने के लिए हार्इकमान का निर्णय  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 1 Apr 2019, 5:42 PM IST

meerut

इन जातियों के वोटरों को साधने के लिए भाजपा ने खेला ये बड़ा दांव

मेरठ। लोक सभा चुनाव 2019 में विभिन्न जातियों के वोटरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाने के लिए भाजपा ने बड़ा दांव खेला है। पार्टी हार्इकमान ने वेस्ट यूपी में उन नेताआें को ये बड़ी जिम्मेदारी है, जिनकी क्षेत्र में पकड़ है। वेस्ट यूपी के सभी जनपदों में ये वरिष्ठ नेता आैर जनप्रतिनिधि गांव-गांव जाकर अपनी-अपनी जाति के लोगों के साथ चौपाल लगाएंगे। उन्हें मोदी सरकार की उपलब्धियों को बताकर लोक सभा चुनाव में वोटरों पर पकड़ मजबूत करेंगे आैर गठबंधन व कांग्रेस के पक्ष में पड़ने वाले वोटों में सेंध लगाने का काम करेंगे।

यह भी देखेंः VIDEO: इस मुस्लिम नेता ने पीएम मोदी के लिए कहा ऐसा

पार्टी हार्इकमान का ये है दांव

पार्टी सूत्रों की मानें तो भाजपा हार्इकमान ने वेस्ट यूपी में जातियों के हिसाब से जनप्रतनिधियों आैर वरिष्ठ नेताआें को ये कमान सौंपी है। ठाकुर वोटों को साधने की जिम्मेदारी पार्टी के फायरब्रांड सरधना विधायक संगीत सोम, राज्य सभा सदस्य विजयपाल सिंह तोमर, पूर्व जिलाध्यक्ष शिव कुमार राणा, जिला पंचायत सदस्य ललित चौहान समेत कर्इ वरिष्ठ नेताआें को दी है। इनके साथ-साथ पार्टी हार्इकमान ने जाट, गुर्जर, अति पिछड़े वर्ग को साधने के लिए भी जिम्मेदारी भी तय की है। इसके लिए विधायकों व पार्टी के वरिष्ठ नेताआें को वोटरों को साधने के लिए लगाया गया है। विभिन्न जातियों के वोटरों को साधने के लिए जनप्रतिनिधि आैर वरिष्ठ नेता गांव-गांव जाकर वहां चौपाल लगाएंगे। साथ ही लोगों के बीच जाकर उनसे मोदी सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताएंगे।

यह भी पढ़ेंः VIDEO: दलितों के लिए इस नेता ने पूना पैक्ट रद करने की मांग की

सीएम कर सकते हैं जनसभाएं

वेस्ट यूपी में भाजपा के मजबूत प्रचार को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यहां के जनपदों में सभाएं कर सकते हैं। पार्टी सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत व बिजनौर में जनसभाएं कर सकते हैं। सूत्रों की मानें तो मेरठ के किठौर के ठाकुर बहुल क्षेत्र में मुख्यमंत्री की जनसभा नौ अप्रैल को हो सकती है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग