31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Assembly Elections Result 2022 : संगीत सोम के चुनाव हारने पर दलितों की बस्ती पर हमला,घरों में तोड़फोड़,हवाई फायरिंग

UP Assembly Elections Result 2022 मेरठ की सरधना विधानसभा सीट से विधानसभा चुनाव 2022 के परिणाम आने के बाद भाजपा के दिग्गज नेता और फायरब्रांड विधायक संगीत सोम चुनाव हार गए हैं। उनको सपा के अतुल प्रधान ने शिकस्त दी है। ऐसा कहा जा रहा है कि चुनाव हारने के बाद संगीत सोम के समर्थकों का आक्रोश दलित बस्तियों पर फूट रहा है।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Mar 11, 2022

UP Assembly Elections Result 2022 : संगीत सोम के चुनाव हारने पर दलितों की बस्ती पर हमला,घरों में तोड़फोड़,हवाई फायरिंग

UP Assembly Elections Result 2022 : संगीत सोम के चुनाव हारने पर दलितों की बस्ती पर हमला,घरों में तोड़फोड़,हवाई फायरिंग

UP Assembly Elections Result 2022 थाना सरधना क्षेत्र के गांव सलावा में दलित बस्तियों में अज्ञात युवकों ने देर रात हमला कर दिया। लाठी डंडों से लैस युवकों ने घरों में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की। हमलावरों ने दलित युवकों और महिलाओं को भी अपना निशाना बनाया। इसको संगीत सोम के चुनाव की हार से जोड़कर देखा जा रहा है। दलितों का आरोप है कि भाजपा विधायक संगीत सोम के चुनाव हार जाने का कारण उनको माना जा रहा है। इसलिए ही उनके घरों में रात में तोड़फोड़ की गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित दलितों से बात कर मामले की जानकारी ली।


मामला देर रात का है,पीडितों के अनुसार वे गांव सलावा की दलित बस्तियों में रहते हैं। देर रात उनकी बस्तियों में अज्ञात युवकों ने धारदार हथियार और लाठी डंडों से हमला कर दिया। हमलावर युवक जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर भददी गालियां दे रहे थे। युवकेां ने घरों में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की। इतना ही नहीं युवकों ने कई राउंड हवाई फायरिंग भी की। घरों में कीमती सामान को तोड़फोड़ दिया गया। बताया जाता है कि भाजपा विधायक के चुनाव हारने से नाराज उनके समर्थकों ने यह हमला किया। दलितों ने बताया कि मतदान के दिन भी उनको वोट डालने से रोका गया था। इस मामले में एक दलित बुजुर्ग ने वोट डालने की कोशिश की तो उसको मारपीट कर घायल कर दिया गया था। इस मामले में थाने में रिपोर्ट दर्ज है।

यह भी पढ़े : UP Assembly Elections Result 2022 : हस्तिनापुर का कायम रहा चुनावी रिकार्ड, पांडव कौरव की इस धरती पर टूटा यह मिथक

पीड़ित लोगों ने इस मामले में थाने में शिकायत दर्ज की है। इस पूरे प्रकरण को विधायक की हार से जोड़कर देखा जा रहा है। वहीं इस मामले में चुनाव हार चुके विधायक संगीत सोम से बात की तो उनका कहना था कि उनको इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। उनके समर्थक ऐसा नहीं कर सकते। यह जरूर विरोधियों की चाल है। वहीं गठबंधन से चुनाव जीते अतुल प्रधान ने कहा कि इसकी जांच करवाई जाएगी। जो भी ऐसा कर रहे हैं उनको सजा दिलवाई जाएगी।