मेरठ। चुनावी मोड में आई भाजपा दिनों-दिन अपने कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को सरकार की उपब्धियां और योजनाओं को जानकारी देने का काम कर रही है। इसी कड़ी में शहर विधानसभा का भाजपा महानगर महिला मोर्चा द्वारा ‘कमल शक्ति अभियान’ सम्मेलन का आयोजन किया गया। भाजपा महिला मोर्चा कमल शक्ति अभियान के माध्यम से सरकारी योजनाओं से जुड़ी महिलाओं को पार्टी से जोड़ने का काम कर रही है। महानगर अध्यक्ष वर्षा कौशिक के नेतृत्व में अग्रसेन भवन निकट रेलव रोड आयोजित हुआ यह दूसरा कार्यक्रम था। जिसमें आशा, आंगनबाड़ी कार्यकत्री सहित सरकारी योजनाओं से जुड़ी महिलाओं को आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महिला मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य ठाकुर शिखा सिंह बंधु, मीना भंडारी प्रदेश प्रशिक्षिका विशिष्ठ अतिथि के रूप में उपस्थित थीं। कार्यक्रम को प्रदेश कार्यकरिणी सदस्य पूजा बंसल, क्षेत्रीय अध्यक्ष अंजू वारियर, महानगर प्रभारी राकेश सिरोही, क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष शिप्रा रस्तोगी, प्रवेश त्यागी आदि ने सम्बोधित किया। मेरठ शहर विधानसभा के इस सम्मेलन में आशा , स्वयं सहायता समूह, एनजीओ और आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को सम्मानित भी किया गया। ठाकुर शिखा सिंह बंधु ने आशा, आंगनवाड़ी, स्वयं सहायता समूह और एनजीओ को महिलाओं से संबंधित योजनाओं के बारे में अवगत कराया। इसके अलावा उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए बजट के लाभ की जानकारी भी दी गई। उन्होंने कार्यक्रम में आई आशा बहनों से अनुरोध किया कि वे सरकारी योजनाओं की जानकारी और इनसे मिलने वाले लाभों के बारे में महिलाओं को बताए। आशाओं से अनुरोध किया कि वे घर-घर तक इस जागरूकता को फैलाने का काम करें। कार्यक्रम की संयोजिका महानगर उपाध्यक्ष बबीता चौहान एवं सह-संयोजिका शहर विधानसभा की मंडल अध्यक्ष अनीता विद्यार्थी ममता मित्तल, अर्चना मित्तल रही।