15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

किशोरी को अगवा कर नेपाल में बेचने की फिराक में था प्रेमी, दिल्ली में दबोचा आरोपी

किशोरियों को अपने जाल में फंसाकर उनको देश के बाहर नेपाल में बेेचने का काम किया जा रहा है। पुलिस ने एक ऐसे ही युवक को दिल्ली से दबोच लिया। युवक ने एक किशोरी को पहले अपने जाल में फंसाया उसके बाद उसको अगवा कर लिया। पुलिस ऐन वक्त पर नहीं पहुंचती तो युवक ने नेपाल में किशोरी का सौदा कर दिया था। पुलिस से पूछताछ में युवक ने कई सनसनीखेज जानकारी दी।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Dec 04, 2021

किशोरी को अगवा कर नेपाल में बेचने की फिराक में था प्रेमी, दिल्ली में दबोचा आरोपी

किशोरी को अगवा कर नेपाल में बेचने की फिराक में था प्रेमी, दिल्ली में दबोचा आरोपी

मेरठ। दो सप्ताह से अगवा किशोरी को मेरठ पुलिस ने दिल्ली के शहादरा से बरामद कर लिया। पुलिस ने किशोरी के प्रेमी को भी पकड़ लिया। दूसरे संप्रदाय के प्रेमी ने अपनी किशोरी प्रेमिका को नेपाल में बेचने का सौदा कर दिया था। वह उसको वहां भेजने की फिरार में था। लेकिन उससे पहले ही मेरठ पुलिस पहुंच गई और किशोरी बिकने से बच गई। पुलिस ने किशोरी को उसके परिजनों के हवाले कर दिया है।

ये है मामला
थाना पल्लवपुरम क्षेत्र से दो सप्ताह पूर्व एक किशोरी किसी काम से बाजार गई थी। उसके बाद वह लापता हो गई। परिजनों ने किशोरी को सभी जगह तलाश किया,मगर किशोरी का कहीं पता नहीं चल सका। परिजनों द्वारा दी गई सूचना के आधार पर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी तो रोशनपुर डौरली निवासी आसाब का नाम सामने आया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी आसाब की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी आसाब और उनके परिजनों के मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाए और आरोपी को दिल्ली के शाहदरा से धर दबोचा। आरोपी आसाब की निशानदेही पर अगवा किशोरी को पुलिस ने बरामद कर लिया।

ये भी पढ़े : रूठी पत्नी को मनाने मिठाई लेकर घर पहुंचा हलवाई, कमरे का नजारा देख उड़े होश

पुलिस दोनों को मेरठ ले आई और किशोरी को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। किशोरी के कोर्ट में बयान दर्ज कराने के बाद आरोपित को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। आरोपी से हुई पूछताछ में उसने जानकारी दी कि किशोरी का सौंदा उसने नेपाल में कर दिया था और पुलिस के छापे से पहले उसको वहां भेजने की तैयारी कर रहा था। लेकिन उसी दौरान मेरठ पुलिस ने दबिश दे दी। थानाध्यक्ष अवनीश अष्टवाल का कहना है कि कोर्ट में किशोरी के बयान दर्ज करा दिए हैं। आरोपी से पूछताछ के आधार पर मामले में संलग्न अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।