
मेरठ में छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपियों ने धारदार हथियार से किया पीड़िता के भाई और चाचा पर हमला।
मेरठ में छेड़छाड़ की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। आए दिन हो रही छेड़छाड़ की घटनाओं के कारण कहीं छात्राएं स्कूल जाना छोड़ रही है तो कहीं घर से निकलना बंद कर दिया है। हालात इस कदर खराब हैं कि अगर परिजन छेड़छाड़ की घटना का विरोध करते हैं तो उनके साथ मारपीट की जाती है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के नाम सिर्फ खानापूर्ति का रही है। छेड़छाड़ की घटनाओं का विरोध करना पीड़ितों को ही भारी पड़ रहा है। आज मेरठ शहर के ब्रह्मपुरी थानाक्षेत्र में नाबालिग से छेड़छाड़ करने का विरोध करने पर आरोपियों ने उसके भाई और चाचा को बुरी तरह से पीटा।
हमले में भाई और चाचा दोनों बुरी तरह घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया है।
मनचलों के डर से भाजपा राज में मेरठ की बेटियां परिवार के साथ भी बाहर निकलने से डर रही हैं। ब्रह्मपुरी थानाक्षेत्र में मंगलवार को एक नाबालिग से छेड़छाड़ का विरोध करना पीड़िता के भाई और चाचा को भाारी पड़ गया। जहां शराबियों ने एक नाबालिग के साथ छेड़छाड़ कर दी। बहन के साथ हो रही छेड़छाड़ का विरोध जब भाई ने किया तो आरोपियों ने उसको घेर लिया और मारपीट की। भाई को बचाने के लिए जब उसका चाचा बीच में आया तो उसके साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। पीड़िता के भाई और उसके चाचा की आरोपियों जमकर पिटाई की। मारपीट में दोनों गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र में शराबियों ने नाबालिग किशोरी से छेड़छाड़ कर दी। आरोप है कि किशोरी के चाचा और भाई ने जब छेड़छाड़ का विरोध किया तो आरोपी उनसे उलझ गए। आरोपियों ने लाठी डंडों और धारदार हथियार से जमकर मारपीट की। मारपीट में चाचा व भाई दोनों बुरी तरह से घायल हो गए। एक के सिर में 19 तो दूसरे के सिर में 21 टांके आए हैं।
यह भी पढ़ें : मेरठ के 2 युवकों की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या, फार्म हाउस पर रुके थे युवक
मामले की शिकायत पर थाना पुलिस ने मामूली धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़िता के परिजनों ने एसएसपी से पोक्सो और 307 की धारा बढ़ाने की गुहार लगाई है। परिजनों ने थाना पुलिस पर आरापियों के दबाव में तहरीर बदलवाने का भी आरोप लगाया है।
Published on:
10 Oct 2023 08:06 pm
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
