23 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UPSSSC PET 2022 : PET परीक्षा समाप्ति पर स्टेशन और रोडवेज में अभ्यार्थियों की बंपर भीड़, ध्वस्त हुए इंतजाम

UPSSSC PET 2022 Exam मेरठ में आज रविवार को शाम पांच बजे जैसे ही पीईटी परीक्षा 2022 की परीक्षा समाप्त हुई। उसके बाद रेलवे स्टेशन और भैसाली बस स्टैंड के अलावा शोहराब गेट बस स्टैंड पर अभ्यार्थियों की बंपर भीड़ टूट पड़ी। अभ्यार्थियों की भीड़ के चलते शहर में चारों ओर जाम ही जाम लग गया। शोहराब गेट रोडवेज बस स्टैंड पर रोडवेज बस नहीं होने पर अभ्यार्थी इधर—उधर भटकते देखे गए।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Oct 16, 2022

UPSSSC PET 2022 : PET परीक्षा समाप्ति पर स्टेशन और रोडवेज में अभ्यार्थियों की बंपर भीड़, ध्वस्त हुए इंतजाम

UPSSSC PET 2022 : PET परीक्षा समाप्ति पर स्टेशन और रोडवेज में अभ्यार्थियों की बंपर भीड़, ध्वस्त हुए इंतजाम

UPSSSC PET 2022 Exam दो दिन से मेरठ में यूपीएसएसएससी पीईटी 2022 की परीक्षा संचालित थी। मेरठ में यह परीक्षा दोनों दिन चार पालियों में संपन्न कराई गई। परीक्षा सकुशल संपन्न होने पर अधिकारियों ने राहत की सांस ली है। लेकिन आज रविवार को पीईटी 2022 की परीक्षा समाप्ति के बाद रोडवेज और रेलवे स्टेशन पर अभ्यार्थियों की बंपर भीड़ टूट पड़ी। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा पीईटी की दूसरे दिन की दूसरी पाली परीक्षा समाप्त हो गई। दूसरी पाली की परीक्षा दिन में दो बजे से 5 बजे तक थी। दूसरी पाली की परीक्षा देकर अभ्यार्थी केंद्रों से बाहर निकले तो शहर में जाम लग गया। परीक्षा के लिए अधिकारियों ने बड़े दावे किए थे। वहीं रोडवेज ने भी अतिरिक्त बसों के चलाने की बात की थी। लेकिन सभी दावे अभ्यार्थियों की भीड़ के चलते ध्वस्त हो गए।

हालात ये रहे कि रेलवे स्टेशन पर ना तो ट्रेन थी और ना रोडवेज बस स्टैंड पर रोडवेज बस। जिसके चलते अभ्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पहले दिन तो अभ्यार्थियों ने परीक्षा छूटने पर कई सेंटरों पर हंगामा किया था। मेरठ में परीक्षा समाप्ति के बाद यातायात व्यवस्था संभालने में ट्रैफिक पुलिस पूरी तरह नाकाम रही। शहर में अभ्यर्थियों की उमड़ी भीड़ से यातायात व्यवस्था चरमरा गई। पीईटी परीक्षा देने आए अभ्यार्थियों का कहना था कि परीक्षा देने के लिए दूसरे जिलों से आई महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ा है। पहले तो मेरठ पहुंचने में ही अभ्यार्थियों को काफी परेशानी आई। जिसके चलते वे काफी देर से भी अपने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे लेकिन उनको बाहर से वापस लौटा दिया गया।


यह भी पढ़ें : UP Exam : सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में होगी PET 2022 परीक्षा,केंद्र के भीतर इन चीजों पर प्रतिबंध


परीक्षा समाप्ति के बाद अभ्यार्थियों की भीड़ सड़क पर आई तो घंटों जाम लग गया। अभ्यर्थियों की भीड़ नियंत्रित करने के लिए रोडवेज ने अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की थी। लेकिन वो भी काफी नहीं रही। मेरठ में एक लाख से अधिक अभ्यार्थियों ने पीईटी 2022 की परीक्षा दी है। पूरे प्रदेश में पीईटी परीक्षा 2022 के लिए रिकॉर्ड 37.34 लाख आवेदन किए गए हैं। पीटीईटी का स्कोर इसी साल तक मान्य रहेगा। परीक्षा कुल 100 अंकों की थी।