23 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2022 : छूटे किसानों के खाते में अब इस तारीख तक आ जाएगी सम्मान निधि की धनराशि

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2022 : अगर किसानों के खाते में किसान सम्मान निधि की धनराशि नहीं आई है तो इसके लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है। इस पर चुनाव आचार संहिता का किसी प्रकार का कोई प्रभाव नहीं होगा। किसानों के खाते में 31 मार्च 2022 तक धनराशि आती रहेगी।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Jan 12, 2022

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2022 : छूटे किसानों के खाते में अब इस तारीख तक आ जाएगी सम्मान निधि की धनराशि

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2022 : छूटे किसानों के खाते में अब इस तारीख तक आ जाएगी सम्मान निधि की धनराशि

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मेरठ. PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2022: जिन किसानों के खाते में पीएम किसान सम्मान निधि नही आई है। ऐसे किसानों के लिए राहत वाली बात है। अब इन किसानों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। न हीं बैंकों के चक्कर काटने की कोई जरूरत है। अब घर बैठे ही किसानों के खाते में पीएम किसान सम्मान निधि की धनराशि आएगी।

जिन किसानों के खातों में पीएम किसान सम्मान निधि की धनराशि नहीं पहुंची है। उनके खाते में धनराशि 31 मार्च 2022 तक आए जाएगी। बैंक अधिकारियों की माने तो अब तक पीएम किसान सम्मान निधि की 10वीं किस्त अधिकांश किसानों के खातों में नहीं पहुंच सकी है। लेकिन ऐसे किसानों को परेशान होने या बैंक के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है। पीएम किसान की 10वीं किस्त पर चुनाव आचार संहिता का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। दिसंबर-मार्च की किस्त अभी 31 मार्च तक वंचित किसानों के खातों में आती रहेगी।

यह भी पढ़े : EPFO New Update : EPF के खाताधारक हैं और पासबुक नहीं देख पा रहे तो तुरंत करें ये जरूरी काम


बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गत 1 जनवरी 2022 को 10 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में दो—दो हजार रुपये ट्रांसफर किए थे। पीएम किसान पोर्टल पर दिए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक 12.44 करोड़ से अधिक किसान रजिस्टर्ड हैं और अभी 9 जनवरी तक 10,51,95,002 किसानों के खातों में रकम पहुंच पाई है। अगर पिछली किस्तों की बात करें अगस्त-नवंबर की किस्त 11.16 करोड़ किसानों के खातों में पहुंची थी। वहीं अप्रैल-जुलाई की किस्त के रूप में 11.11 करोड़ किसान लाभान्वित हुए थे। दिसंबर-मार्च 2020-21 में 10.23 करोड़ किसानों के खातों में 2000-2000 रुपये क्रेडिट हुए थे तो अगस्त-नवंबर 2020-21 में 10,23,44,340 किसानों को पैसा मिला था। जबकि, अप्रैल-जुलाई 2020-21 की किस्त 10.49 करोड़ किसानों के खातों में पहुंची थी।

यह भी पढ़े : Saving Scheme से आने वाले ब्याज में लगा TDS तो ऐसे बचाएं अपना टैक्स


न हो परेशान इन नंबरों पर फोन कर जाने अपने खाते का हाल
इसके बावजूद भी अगर पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी किसानों को किसी प्रकार की कोई शंका या समाधान करना है तो वे निम्न नंबरों पर फोन कर अपने खाते का अपडेट ले सकते हैं। इससे यह भी पता चल जाएगा कि किन कारणों से उनकी धनराशि खाते में नहीं आई है।
किस्त तो मिलाएं नंबर
पीएम किसान टोल फ्री नंबर: 18001155266
पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर:155261
पीएम किसान लैंडलाइन नंबर्स: 011—23381092, 23382401
पीएम किसान की नई हेल्पलाइन: 011-24300606
पीएम किसान की एक और हेल्पलाइन है: 0120-6025109
ई-मेल आईडी: pmkisan-ict@gov.in