
Plantation Program in Meerut : मेरठ में आज चलेगा 30 लाख पौधों को रोपने का वृहद अभियान
Plantation Program in Meerut प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग राजेश कुमार ने बताया कि मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन के पत्रांक एवं शासनादेश संख्या द्वारा वर्ष 2022-23 वर्षाकाल में सम्पूर्ण प्रदेश में 35 करोड पौधारोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उक्त शासनादेश के अनुसार मेरठ जनपद को कुल 30.58 लाख पौधारोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उक्त लक्ष्य की प्राप्ति हेतु जनपद के विभिन्न 27 विभागों द्वारा वृक्षारोपण का कार्य दिनांक आज दिनांक 5 जुलाई,सात जुलाई और 15 जुलाई को अभियान चलाया जाएगा। जिसमें वन विभाग द्वारा 5.90 लाख एवं अन्य विभागों द्वारा 24.67 लाख पौधारोपण का कार्य किया जाना है।
इस दौरान राज्य के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना और उत्तर प्रदेश शासन सचिव वित्त संजय कुमार मेरठ के नोडल अधिकारी के रूप में उपस्थित रहेंगे। इस दौरान अशोक कुमार अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक प्रभारी मानव संसाधन विकास, उत्तर प्रदेश लखनऊ नोडल अधिकारी मेरठ मण्डल उपस्थिति रहेंगे। आज जनपद मेरठ में वृहद स्तर पर वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन गांव गावडी नगर निगम, मेरठ के परिसर में किया जायेगा। जिसमें जनपद के समस्त नागरिक सादर आमंत्रित हैं। कार्यक्रम में सांसद, मंत्रीगण, महापौर, समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी, समस्त सरकारी ,गैर सरकारी संस्थाएं, शिक्षण, छात्र,छात्राएं स्वयंसेवी संस्थाएं, पर्यावरण प्रेमियों एवं गंगा प्रहरी आदि उपस्थित रहेंगे।
उक्त वन महोत्सव के कार्यक्रम पर जनपद मेरठ के समस्त नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में छोटे/बड़े लगभग पांच हजार स्थलों पर वृहद स्तर पर पौधरोपण किये जाने हेतु कार्ययोजना तैयार की गयी है। पौधरोपण कार्यों की मौके पर सतत निगरानी के लिए ग्रामीण क्षेत्र में 85 एवं नगरीय क्षेत्र में 16 सैक्टर प्रभारियों की ड्यूटी जिलाधिकारी महोदय द्वारा लगायी जा चुकी है। इसके अलावा अन्य लोगों से भी अपील की गई है कि वे आज 5 जुलाई 2022 को अपनी प्रतिभागिता के साथ व्यापक सक्रिय जनसहभागिता से पौधरोपण के कार्यक्रम को जन आन्दोलन 2022 के रूप में मनाएं।
Published on:
05 Jul 2022 09:22 am
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
