25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मेरठ सहित देश की 62 छावनी परिषद के चुनाव स्थगित, दावेदारों की मेहनत बेकार

मेरठ सहित देश की 62 छावनी परिषद के चुनाव स्थगित हो गए हैं। इससे मेरठ में चुनाव की तैयारी कर रहे दावेदारों को झटका लगा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Kamta Tripathi

•

Updated: 18 Mar 2023, 9:20 AM IST

मेरठ सहित देश की 62 छावनी परिषद के चुनाव स्थगित, दावेदारों की मेहनत बेकार

मेरठ कैंट बोर्ड का कार्यालय।

मेरठ सहित 62 छावनी परिषदोंं के चुनाव स्थगित कर दिए गए हैं। चुनाव स्थगित होने की जानकारी जैसे ही दावेदारों को मिली उनकी सभी तैयारियां धरी रह गई। चुनाव स्थगित होने की सूचना ने दावेदारों को सकते में डाल दिया है। बता दें कि दावेदारों की तरफ से चुनाव को लेकर सभी कार्य पूरे कर लिए गए थे।


यह भी पढ़ें : शहरों में बारिश से बदला मौसम, ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान, देखें वीडिया


मेरठ की बात करें तो वर्ष 2015 में मेरठ में मतदाताओं की संख्या 63000 थी। कोर्ट के आदेश पर छावनी के करीब 50 प्रतिशत लोगों के वोट काट दिए गए थे। वोट कटने के बाद ये संख्या लगभग 28000 रह गई है। ऐसे में मतदाताओं में आक्रोश है।


प्रत्याशी भी इस बात से नाराज हैं कि जो मतदाता विधानसभा में वोट करता है, उसको छावनी बोर्ड में चुनाव का अधिकार नहीं है। इन बातों को उच्च स्तर पर भी जिला स्तर के माध्यम से भेजा गया है।


यह भी पढ़ें : अतीक के शूटरों की लोकेशन वेस्ट यूपी में मिली, हाइवे और एक्सप्रेस वे पर तलाश अभियान

परिणाम स्वरूप सरकार की तरफ से इस संबंध में वैचारिक निर्णय लेने तक चुनाव स्थगित करने की चर्चाएं थीं। अब आखिरकार चुनाव को स्थगित ही कर दिया गया।

भाजपा के लिए काफी महत्वपूर्ण होता है कैंट बोर्ड का चुनाव
छावनी परिषद के चुनाव भाजपा के लिए काफी महत्वपूर्ण होते हैं। बता दें मेरठ कैंट विधानसभा का 70 प्रतिशत हिस्सा मेरठ छावनी परिषद क्षेत्र में आता है। इसलिए मेरठ छावनी परिषद के चुनाव भाजपा के लिए काफी महत्वपूर्ण होते हैं।


यह भी पढ़ें : ऋषभ पंत की कार एक्सीडेंट वाली जगह पर एक और हादसा, देखें वीडियो

हालांकि छावनी परिषद चुनाव हट जाने से पार्टी संगठन ने राहत की सांस ली है। इस बार मेरठ छावनी परिषद चुनाव के लिए भाजपा में टिकट दावेदारों की लंबी सूची थी। सभी भाजपा से टिकट मिलने के दावे भी कर रहे थे।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग