9 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

Meerut weather Today : मेरठ में आज और कल बारिश की संभावना,आसमान में छाए बादल

Meerut weather Today मेरठ में आज मंगलवार को और बुधवार को बारिश की संभावना है। आज मेरठ के आसमान में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। इस बार मेरठ और आसपास के जिलों में मानसून कुछ दिन देरी से पहुंचा है। कल सोमवार को तेज धूप के साथ उमस रही। लेकिन शाम के समय हुई हल्की बूंदाबांदी के बाद मौसम में परिवर्तन आया। लेकिन उमस बरकरार रही। अब मौसम विभाग ने आज और कल बारिश की संभावना व्यक्त की है।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Jul 05, 2022

Meerut weather Today : मेरठ में आज और कल बारिश की संभावना,आसमान में छाए बादल

Meerut weather Today : मेरठ में आज और कल बारिश की संभावना,आसमान में छाए बादल

Meerut weather Today आज मेरठ में सुबह की शुरूआत आसमान में छाए काले बादलों के साए में हुई। हालांकि आज हवा की रफ्तार काफी कम है और उमस भरा गर्मी का मौसम है। लेकिन जहां तक तापमान की बात है तो मेरठ में इस समय आज का अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री है। यह सामान्य से एक डिग्री कम है। आज का न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री है। यह सामान्य से एक डिग्री कम है। कल अधिकतम तापमान 37-38 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 26-27 डिग्री रहेगा। आज और कल बादल रहेगा और हवा और गर्जना के साथ बारिश होने का संभावना है।

कृषि अनुसंधान संस्थान के वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डा0 एन सुभाष ने बताया कि छह जुलाई को मेरठ में अच्छी बारिश होगी। हालांकि हल्‍के बादलों के बीच कभी—कभी धूप खिली नजर आ रही है। गत सोमवार की शाम हुई हल्की बूंदाबांदी से उमस बढ़ गई थी। वैसे मेरठ सहित पश्चिमी उप्र में मानसून पूरी तरह से प्रवेश कर चुका है। मेरठ में सोमवार को दोपहर एक बजे के आसपास बागपत रोड के कुछ हिस्से में बारिश हुई लेकिन बाकी जगह एक बूंद भी नहीं गिरी। दिल्ली रोड, मोदीपुरम, शास्त्री नगर में सूख पड़ा रहा।

यह भी पढ़े : Plantation Program in Meerut : मेरठ में आज चलेगा 30 लाख पौधों को रोपने का वृहद अभियान

बारिश सीसीएस विवि स्थित मौसम विभाग की वेधशाला में 8.6 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। सुबह से ही उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को बारिश ने राहत का अहसास कराया। अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री रहा। कृषि प्रणाली संस्थान के प्रधान मौसम विज्ञानी डा. एन सुभाष ने बताया कि मंगलवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे। छिटपुट बारिश हो सकती है। बुधवार को मध्यम बारिश अर्थात 15 मिलीमीटर से अधिक बारिश की संभावना है।