मेरठ

20 किमी की रफ्तार से चल रही हवा से गिरा तापमान, आज और कल बारिश के आसार

पश्चिम यूपी के जिलों में आज 20 किमी की रफ्तार से हवा चल रही है। जिससे तापमान गिरा है। 29 और 30 को यूपी में बारिश के आसार हैं।

less than 1 minute read
Jan 28, 2023
यूपी में आज और कल बारिश के आसार

मौसम विभाग ने 29 और 30 जनवरी को तेज बारिश होने का अनुमान जताया है। यूपी के पश्चिम जिलों में इन दो दिन बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

इसके अलावा तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है। आज शनिवार को सुबह से मेरठ सहित पश्चिम यूपी के जिलों में तेज हवाएं चल रही हैं। हवा की स्पीड इस समय 20 किलोमीटर प्रति घंटा है।

बीते 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में कमी आई है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दो दिनों में तापमान में और कमी आने के संकेत हैं। इस समय पश्चिम यूपी से सटे उत्तरांचल में बारिश और बर्फबारी जारी है। जिसका असर पश्चिम यूपी के जिलों पर पड़ रहा है।

यूपी के पूर्वी जिलों में दो दिन मौसम में बदलाव रहेगा। पश्चिम विक्षोभ के कारण पूर्वी जिलों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कमी आने की संभावना है।

यूपी का औसत तापमान शुक्रवार को अधिकतम 21.7 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि औसत न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री रिकार्ड किया गया। ठंडी हवा के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

आज शनिवार को तेज हवाओं के कारण कोहरा गायब है। लेकिन आसमान में गहरे बादल छाए हुए है। आज अन्य दिनों की अपेक्षा ठंड कुछ बढ़ी हुई है। शुक्रवार को दिन में निकली धूप से तापमान में बढ़ोत्तरी हुई लेकिन तेज हवा के चलते दोपहर बाद तापमान गिरना शुरू हो गया।

Published on:
28 Jan 2023 07:09 am
Also Read
View All

अगली खबर