22 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अयोध्या मामले में फैसला आने से पहले सिविल डिफेंस भी अलर्ट मोड पर, इन्हें दी गई ये जिम्मेदारी

Highlights डीएम के आदेश पर सिविल डिफेंस के वार्डनों की बैठक सोशल मीडिया पर विशेष ध्यान रखने की दी सलाह अपने क्षेत्र में विशेष सतकर्ता बरतने के निर्देश

2 min read
Google source verification
meerut

मेरठ। अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के मद्देनजर सिविल डिफेंस भी सक्रिय हो गया है। इसको लेकर सिविल डिफेंस ने अपने-अपने क्षेत्र में अभियान चलाया। सिविल डिफेंस के सदस्यों को शांति व्यवस्था बनाए रखने और लोगों को फैसले के बारे में सही जानकारी देने को कहा गया है। सिविल डिफेंस के डिप्टी चीफ वार्डन नरेन्द्र सिंह मलिक ने बताया कि अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के मद्देननजर आज एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जिले में सिविल डिफेंस से जुड़े सभी लोगों ने भाग लिया।

यह भी पढ़ेंः बेटी से छेड़छाड़ होने पर फौजी की पत्नी ने दौड़ लगाकर पकड़ लिया मनचला, फिर किया ये हाल...

उन्होंने बताया कि इसके लिए जिलाधिकारी अनिल ढींगरा के आदेश पर पूरे जिले में अभियान चलाया गया। इसमें लोगों को सोशल मीडिया में आने वाले भडकाउ और धार्मिक मैसेज से बचने की सलाह दी गई। उन्होंने बताया कि बैठक का आयोजन अयोध्या प्रकरण में आने वाले फैसले के परिपेक्ष्य में सिविल डिफेंस के लोगों को यह ड्यूटी दी गई है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में शांति बरतने के लिए काम करें। सोशल मीडिया में आने वाली अफवाहों पर विशेष रूप से ध्यान देने की बात कही गई है। ऐसी अफवाहों का खंडन करें। कोई बाहरी व्यक्ति क्षेत्र में आकर अगर माहौल खराब करने की कोशिश करता है तो उसके बारे में जिला प्रशासन को बताया जाए।

यह भी पढ़ेंः समान मुआवजे की मांग को लेकर किसानों ने किया अनोखा प्रदर्शन और दी ये चेतावनी, देखें वीडियो

बैठक में शामिल सभी लोगों से विशेष सतकर्ता बरतने की सलाह दी गई। वहीं यह भी बताया गया कि अगर कोई अप्रिय घटना होती है तो उससे कैसे बचाव किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि सभी सिविल वार्डन को अपने-अपने क्षेत्र में तैनात होने के अलावा विशेष सतर्कता बरतने के आदेश दिए गए हैं।