मेरठ। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज किए जाने की घोषणा के बाद अब यूपी के अन्य शहरों की मांग उठने लगी है। हालांकि यूपी के एक शहर को लेकर यहां के भाजपा सांसद ने नाम बदलने की खिलाफत की है। इससे भाजपा कार्यकर्ताआें में दो मत हो गए हैं। मेरठ-हापुड़ क्षेत्र के सांसद राजेंद्र अग्रवाल का कहना है कि मेरठ का नाम सही है, इसे बदलने की कोर्इ जरूरत नहीं है।