
सीएम योगी ने कहा- पिछले चुनाव में पिता को तीसरे नंबर पर पहुंचाया था, पुत्र के साथ भी एेसा ही करें
मेरठ। बागपत के भाजपा प्रत्याशी डा. सत्यपाल सिंह के समर्थन में किनौनी शुगर मिल के समीप आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि चौधरी अजीत सिंह ने अपने क्षेत्र की जनता के लिए कुछ नहीं किया। यही वजह है कि पिछले चुनाव में सत्यपाल सिंह बागपत लोक सभा सीट पर विजयी रहे आैर अजित सिंह तीसरे नंबर पर रहे। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि इस चुनाव में अजित सिंह का पुत्र चुनाव मैदान में है। पुत्र को भी तीसरे स्थान पर पहुंचाने का काम करे बागपत की जनता।
उन्होंने अजित सिंह पर तंज कसते हुए कहा कि छह बार के सांसद अजित सिंह ने अपने क्षेत्र के लिए कुछ नहीं किया, इसलिए यहां के लोगों ने पिछले चुनाव में डा. सत्यपाल सिंह को चुना। उन्होंने क्षेत्र के लिए काफी काम करवाए हैं आैर किसानों का उनका बकाया दिलवाया। सीएम योगी ने यहां के युवाआें से अपील करते हुए कहा कि डा. सत्यपाल सिंह के सारथी बनें, ताकि यहां का आैर ज्यादा विकास हो सके।
उन्होंने कहा कि मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री चुने, इसके लिए एक-एक सांसद को जिताना होगा, ताकि देश को दुनिया में आर्थिक महाशक्ति के रूप में स्थापित किया जा सके। कोर्इ भी हमें आंख दिखाने की जरूरत नहीं कर सकेगा। भारत को कोर्इ चुनौती देने वाला पैदा नहीं हाे सकेगा। सीएम ने कहा कि यह स्थिति नरेंद्र मोदी ही ला सकते हैं आैर कोर्इ नहीं।
Published on:
3 Apr 2019, 3:42 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.