
मेरठ में सीएम योगी ने कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर किया स्वागत
CM Yogi in Kanwar Yatra Meerut: मेरठ में आज सीएम योगी आदित्यनाथ अचानक से कांवड़ियों के बीच पहुंच गए। अपने बीच सीएम योगी को देखकर कांवड़ियों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांवड़ियों का हाथ जोड़कर अभिवादन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा की। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांवड़ियों पर गुलाब के पुष्प बरसाए। सीएम योगी आदित्यनाथ आज मेरठ में दिल्ली देहरादून हाइवे पर पल्लवपुरम दिल्ली रुड़की मार्ग पर पहुंचे और वहां पर बने अस्थाई स्टेज पर कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की। मुख्यमंत्री ने कावंडियों का उत्साहवर्धन किया और उन्होंने अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए कि कांवड़ियों को किसी प्रकार की कोई असुविधा नहीं होने पाए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने एसडीएस ग्लोबल हॉस्पिटल के सामने पल्लवपुरम दिल्ली रुड़की मार्ग पर कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की। मुख्यमंत्री ने कांवडियों का अभिवादन किया और उनको अपनी कांवड यात्रा को पूर्ण करने की कामना की। मुख्यमंत्री ने कांवड व्यवस्था के बारे में उच्चाधिकारियों से जानकारी प्राप्त की।
इस दौरान सीएम ने जरूरी उचित दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर कांवडिये उत्साह से गदगद हो गए। कांवडियों का उत्साह देखकर मुख्यमंत्री ने भी कावंडियों का जकर उत्साहवर्धन किया। मुख्यमंत्री को अपने बीच देखकर कावंडिये फूले नहीं समाए और उन्होंने मोदी-योगी जिंदाबाद के नारे लगाए।
जब तक भाजपाइयों को जानकारी होते उड़ गए मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ के मोदीपुरम में कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा का कार्यक्रम गुप्त रखा गया था। जब तक भाजपा पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मेरठ आगगन की सूचना मिली तब तक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर हेलीकाप्टर से उड़ गए।
इस अवसर पर उनके साथ प्रदेश के सिंचाई मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, प्रमुख सचिव गृह/सूचना संजय प्रसाद, एडीजी राजीव सब्बरवाल, आयुक्त सेल्वा कुमारी जे0, आईजी नचिकेता झा, जिलाधिकारी दीपक मीणा, एसएसपी रोहित सिंह सजवाण सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Published on:
14 Jul 2023 06:02 pm
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
