31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीएमओ का दबंग ड्राइवर जेब में रखकर घूमता था पिस्टल, डॉक्टर को सिर्फ इसलिए मार दी थी गोली

मीटिंग के दौरान सीएमओ के ड्राइवर ने एक डॉक्टर को गोली मार दी थी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Virendra Kumar Sharma

•

Updated: 6 Jul 2018, 3:37 PM IST

police

सीएमओ का दबंग ड्राइवर जेब में रखकर घूमता था पिस्टल, डॉक्टर को सिर्फ इसलिए मार दी थी गोली

मेरठ. मीटिंग के दौरान सीएमओ के ड्राइवर ने एक डॉक्टर को गोली मार दी थी। आरोपी सीएमओ का ड्राइवर बताया गया है। आरोपी का जलवा इतना कायम था कि वह ट्रॉसफर-पोस्टिंग के नाम पर डॉक्टर व अन्य कर्मचारियों को धमकाता था। आरोप है कि अपनी शिकायतों से बौखलाकर ड्राइवर ने मीटिंग हॉल के बाहर डॉक्टर को गोली मारने की घटना को अंजाम दिया। गोली मारने के बाद वह मौके से फरार हो गया था। थाना सिविल लाइन पुलिस ने शुक्रवार को ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया हैै। अभी इस मामले में 2 अन्य आरोपी फरार है। पकड़े गए ड्राइवर के कब्जे से पुलिस ने घटना में यूज हुई पिस्टल बरामद कर ली है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

यह है घटना

6 जून 2018 को सीएमओ आॅफिस में मीटिंग चल रही थी। सीएमओ का ड्राइवर दबंग किस्म का बताया गया है और उसकी करतूत से डाॅक्टर परेशान थे। आए दिन वह डॉक्टरों को ट्रॉसफर और पोस्टिंग
बताया गया है कि मेरठ के सीएमओ डा. राजकुमार के ड्राइवर रविंद्र नागर की दबंगई बढ़ती जा रही थी। कभी वह डॉक्टरों से पैसे की उगाही करता तो कभी वह ट्रांसफर के नाम पर डॉक्टरों को धमकाता था। बढ़ती दबंगई को देखते हुए डॉक्टरों ने सीएमओ के साथ उसकी शिकायतों को लेकर सीएमआे ऑफिस में मीटिंग रखी हुई थी। आरोपी डॉक्टरों दुवारा की जा रही शिकायतों से परेशान था। जिसकी वजह से आरोपी ने सीएमओ आॅफिस के बाहर डॉक्टर चदंन प्रकाश को गोली मार दी थी। मीटिंग के दौरान मवाना पीएचसी पर तैनात डा. चंदन प्रकाश अपना फोन सुनने के लिए बाहर आए थे। आरोप है कि उसी दौरान ड्राइवर रविन्द्र नागर ने उसे गोली मार दी। अभी उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।


यह भी पढ़ें: हरियाली का सच: ग्रीन बेल्ट के 2 दर्जन पेड़ काट ले गया कोई, पुलिस बोली—हमें तो कटाई कहीं नहीं दिखी

इस मामले में रविद्र के अलावा स्वास्थ्य विभाग में तैनात मनीष शर्मा व एक अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। एसपी सिटी रणविजय सिंह ने बताया कि आरोपी रविद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि डाॅ. सतीश भास्कर और डॉ. अमित के बीच में झगड़ा हो गया था। डॉ. अमित के पक्ष में सीएमओ का ड्राइवर था। डॉ. अमित कुमार और ड्राइवर रविन्द्र नागर की शिकायतों को लेकर मीटिंग बुलाई गई थी। मीटिंग के दौरान डॉ. भास्कर का साथ डॉ. चदंन दे रहे थे। मीटिंग के दौरान भी सीएमओ के ड्राइवर ने डॉ. अमित का पक्ष लेते हुए गाली-गलौज कर दी थी। बाद में उसे मीटिंग से बाहर कर दिया। जिसके बाद में मीटिंग हॉल के बाहर डॉक्टर चदंन को आरोपी ने गोली मार दी थी और मौके से फरार होने में कामयाब रहा। सूचना मिलने पर घायल को अस्पताल में एडमिट कराया गया।

यह भी पढ़ें: दुखद: 4 दिनों में 5 स्कूली वाहन हादसों के शिकार, एक बच्चे की मौत, ढाई दर्जन हुए घायल

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश