मौजूदा मौसम में बदलाव के कारण कई शहरों के AQI पर भी बुरा प्रभाव पड़ा है। मंगलवार को मेरठ का एक्यूआई 366, दिल्ली का 366, गाजियाबाद का 393 और गौतम बुद्ध नगर का एक्यूआई 389 तक पहुंच गया। अगले तीन दिन में यह और ज्यादा बढ़ सकता है। मौसम वैज्ञानिक डा. यूपी शाही का कहना है कि 14 जनवरी का बारिश व ओलावृष्टि के आार हैं। 15 जनवरी को मौसम साफ रहेगा, लेकिन सुबह व शाम को कोहरा रहेगा। 16 जनवरी को फिर से बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है।