
मेरठ। मिशन 2022 की तैयारी के तहत कांग्रेस अपनी नई टीम बनाने में जुटी हुई है। इसके तहत वह काफी सोच-विचारकर टीम को चुन रही है। पिछले महीने हाईकमान ने उत्तर प्रदेश में नए जिलाध्यक्षों व महानगर अध्यक्षों की सूची जारी की थी तो गुरुवार को कांग्रेस ने 13 पदाधिकारियों की लिस्ट जारी की। इसमें मेरठ, हापुड़, शामली, बिजनौर, उन्नाव, प्रतापगढ़, अंबेडकर नगर, बाराबंकी, फर्रुखाबाद और कासगंज शामिल है। मेरठ में जिलाध्यक्ष अवनीश काजला होंगे तो महानगर अध्यक्ष मोहम्मद जाहिद अंसारी को चुनाव गया है। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल ने 13 जिलाध्यक्षों व महानगर अध्यक्षों की लिस्ट जारी की है और इन्हें तत्काल प्रभाव से अपनी जिम्मेदारी संभालने के लिए कहा गया है। जिन नए पदाधिकारियों की घोषणा की है, वहां जिला और महानगर अध्यक्ष पद को लेकर काफी उम्मीदवारी थी। इसलिए कांग्रेस हाईकमान ने यहां अपने नए पदाधिकारियों को चुनने में थोडा वक्त लिया।
नई सूची में ये शामिल हैं पदाधिकारी
मेरठ जिलाध्यक्ष- अवनीश काजला
मेरठ महानगर अध्यक्ष- मोहम्मद जाहिद अंसारी
हापुड़ जिलाध्यक्ष- मिथुन त्यागी
हापुड़ महानगर अध्यक्ष- अभिषेक गोयल
शामली जिलाध्यक्ष- दीपक सैनी
शामली महानगर अध्यक्ष- अनुज गौतम
बिजनौर जिलाध्यक्ष- शेरबाज पठान
उन्नाव जिलाध्यक्ष- सुभाष सिंह
प्रतापगढ़ जिलाध्यक्ष- बिजेंद्र कुमार मिश्रा
अंबेडकर नगर जिलाध्यक्ष- राम कुमार पाल
बाराबंकी जिलाध्यक्ष- मोहम्मद मोहसिन
फर्रुखाबाद जिलाध्यक्ष- विजय कुमार कटियार
कासगंज जिलाध्यक्ष- मनोज पांडेय
Published on:
07 Nov 2019 11:21 pm
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
