18 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी में कांग्रेस को कितना मजबूत किया, अब पदाधिकारियों का भी बनेगा रिपोर्ट कार्ड

Highlights हाईकमान ने पदाधिकारियों की जवाबदेही भी तय की पार्टी की मजबूती के लिए क्या किया, देनी होगी रिपोर्ट बाकी जिलाध्यक्षों की घोषणा भी जल्द करेगी पार्टी  

2 min read
Google source verification
meerut

मेरठ। कांग्रेस हाईकमान यूपी में पार्टी को मजबूत करने के लिए कुछ ऐसे सख्त कदम उठाने जा रही है, ताकि अगले विधान सभा चुनाव तक पार्टी बेहतर स्थिति में आ सके। इसी को लेकर पदाधिकारियों की जिम्मेदारी भी तय की जा रही है। नए प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के साथ नई कार्यकारिणी के गठन के साथ पदाधिकारियों से पार्टी को मजबूत करने के लिए कहा गया है। ऐसे में उनके पार्टी के लिए कामों पर भी नजर रखी जाएगी।

यह भी पढ़ेंः वेस्ट यूपी में तीन अधिवक्ताओं की हत्या से आक्रोश, पुलिस अफसरों के सामने रखीं ये मांगें, देखें वीडियो

बनाया जाएगा रिपोर्ट कार्ड

पार्टी सूत्रों के अनुसार पार्टी के पदाधिकारियों का अब रिपोर्ट कार्ड बनेगा और उसकी जवाबदेही तय होगी। अभी यह बड़े पदाधिकारियों के लिए शुरू किया गया है। बताते हैं कि हाईकमान ने क्षेत्रवार, राष्ट्रीय सचिव व अन्य पदाधिकारियों को एक फार्मेट सौंपा है, इसमें उन्हें बताना होगा कि वे किन-किन क्षेत्रों में गए, कितने लोगों से बातचीत की, पार्टी से कितने लोगों को जोड़ा और उनके मोबाइल नंबर क्या हैं। इसकी जानकारी जिलेवार, ब्लॉकवार और वार्डवार भी देनी होगी। समय-समय पर पदाधिकारियों को इसकी जानकारी देनी होगी और इसके बाद उनका रिपोर्ट तैयार होगा। इसकी रिपोर्ट के आधार पर ही उनकी आगे की जिम्मेदारी पर निर्णय होगा।

यह भी पढ़ेंः दिवाली पर यह बैंक शुरू कर रहा ऐसी स्कीम, जिसमें ब्याज हो जाएगा माफ, ये हैं खास बातें

जिलाध्यक्षों की घोषणा जल्द

कांग्रेस ने यूपी में अभी तक अपने 51 जिला व महानगर अध्यक्षों की घोषणा की है। माना जा रहा है दिवाली के ठीक बाद बाकी जनपदों में पदाधिकारियों की घोषणा की जाएगी। इनमें कुछ जनपदों में पदाधिकारी बनने के लिए ज्यादा दावेदारी सामने आयी है। इसलिए यहां देरी हो रही है।

इनका कहना है

पदाधिकारियों के रिपोर्ट कार्ड के सवाल पर पार्टी के पूर्व मीडिया प्रभारी व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिमन्यु त्यागी का कहना है कि पार्टी के लिए क्या-क्या काम किए, इसके लिए पदाधिकारियों को पूरी जानकारी फार्मेंट में देने के लिए कहा गया है। इससे उनके बारे में रिपोर्ट तैयार की जाएगी और रिपोर्ट के आधार पर आगे की जिम्मेदारी भी तय होंगी।