धरने पर बैठे रोबिन भाई ने कहा कि आज हम धरने के माध्यम से सत्ता के नशे में चूर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कहना चाहते हैं कि अब उनको अपनी मानसिकता बदलने की जरूरत है। अब वे सांसद नहीं बल्कि प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं। जिस तरह का उनका पद है, उसी तरह का अपना दिल और दिमाग भी रखना होगा। रोबिन ने कहा कि मुख्यमंत्री और भाजपा सरकार खुद को श्रमिकों के लिए कुछ कर नहीं रही है। जो कर रहे हैं उनको जेल में डाला जा रहा है। कांग्रेसियों ने अजय कुमार लल्लू को तुरंत जेल से रिहा करने की मांग की।