मेरठ। कोरोना वायरस (Corona Virus) का खौफ कहें या इसे मरने वाली बदकिस्मती कि मरने के बाद उसको चार कंधे भी नसीब नहीं हुए। अपने रिश्तेदार ही उसको हाथ लगाने से कतराते रहे। जब शव (Deadbody) को कंधा देने कोई आगे नहीं आया तो परिजन उसको रिक्शा में लादकर कब्रिस्तान (Cemetery) के लिए लेकर चल दिए। जिन लोगों ने भी शव को रिक्शा में देखा उसी ने हाथ जोड़कर ऊपर वाले से उसकी जन्नत बक्श की दुआ मांगी। दरअसल, रिक्शा में एक बुजुर्ग के शव को रिक्शा में कब्रिस्तान तक ले जाने का वीडियो वायरल (Video Viral) हुआ है। इसमें रिक्शा के पीछे-पीछे एक बाइक पर दो व्यक्ति चल रहे हैं। कोरोना के संक्रमण से दम तोडऩे वालों को अंतिम संस्कार के लिए चार लोग तक नहीं जुट पा रहे हैं।