मेरठ। मेरठ में कोरोना के संदिग्ध मरीजों के मिलने की संख्या में इजाफा होता जा रहा है। जिले में जहां अभी 39 संदिग्धों की रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है। इसी बीच, जिले के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में दो कोरोना संदिग्ध केस पाए गए हैं। इनमें से एक व्यक्ति क्षेत्र की मस्जिद में रुका हुआ था। जानकारी मिलने पर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इलाके को पूरी तरह से सील कर दिया है।