मेरठ। लॉकडाउन और कोरोना वायरस से निपटने की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ31 मार्च को मेरठ आएंगे। मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री मंगलवार की सुबह 10 बजे पुलिस लाइन पहुंचेंगे। इसके बाद मंडलायुक्त सभागार में कोरोना को लेकर पुलिस, प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। मुख्यमंत्री ने मेरठ में कोरोना पीडि़त मरीजों की लगातार बढ़ रही संख्या को लेकर चिंता भी जताई है।