
Meerut nikay chunav result: यूपी नगर निकाय चुनाव की मतगणना आज सुबह 8 बजे शुरू हो चुकी है। शहर का महापौर कौन बनेगा ये मेरठ सहित सभी छह जिलों में दोपहर 2 बजे के बाद स्पष्ट हो जाएगा।
मेरठ सहित पश्चिमी यूपी के छह जिलों में नगर निकाय में सरकार को लेकर तरह—तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। सभी पार्टियां अपनी जीत के दावे कर रहे हैं। आज इसका फैसला हो जाएगा।
मतगणना के बाद स्पष्ट हो जाएगा कि आखिर पार्षद और महापौर की कुर्सी पर कौन बैठेगा? मतगणना और चुनाव के परिणाम को लेकर प्रत्याशियों की धड़कनें तेज हैं। आठ बजे से मतगणना शुरू हो चुकी है।
10 बजे तक पहला रूझान आना शुरू हो जाएगा। मतगणना स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है।
वहीं जिलाधिकारी और एसएसपी सुबह से ही मौके पर हैं। दोनों अधिकारियों ने मतगणना केंद्र स्थल का निरीक्षण किया और जरूरी दिशा निर्देश दिए हैं।
Published on:
13 May 2023 08:43 am
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
