
मेरठ। कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन के दौरान आनलाइन ठगों की गतिविधियां कुछ अधिक ही बढ गई है। इन ठगों की जद में पुलिस अधिकारी से लेकर आम लोग तक आ रहे हैं। ठगों ने अपना हथियार फेसबुक आईडी और ईमेल के अलावा वाट्सएप को भी बनाया हुआ है। ऑनलाइन ठग सर्वाधिक फेसबुक को ही हथियार बनाकर ठगी कर रहे हैं। आईडी हैक कर दोस्तों और रिश्तेदारों को संदेश भेजकर रूपये देने के लिए मदद की गुहार लगाते हैं।
अब इन साइबर ठगों का शिकार सदर बाजार थाना प्रभारी विजय गुप्ता भी बन गए। उनकी आईडी देर रात हैक कर ली गई। इसके बाद दोस्तों और रिश्तेदारों को इससे मैसेज भेजा गया। दोस्तों और रिश्तेदारों के जब फोन आने शुरू हुए तो उनको इसकी जानकारी हुई। इस मामले में पुलिस ने रात में अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके पहले भी शहर में ऑनलाइन ठगी की काफी वारदातें सामने आई हैं। कुछ समय पहले शहर के एक बड़े व्यापारी की आइडी हैक की गई थी। ठगों ने सदर बाजार थाना प्रभारी की आईडी हैक कर ली है। ठग ने उनकी आईडी से दोस्तों व रिश्तेदारों को मैसेज भेजकर रुपये की मांग की। मैसेज में कहा गया कि वह मुसीबत में हैं, जितनी मदद हो सके कर दीजिए। कुछ दोस्तों और रिश्तेदारों के फोन एसओ सदर बाजार विजय गुप्ता के पास आए तब उनको जानकारी हुई।
उन्होंने फेसबुक पर ही किसी को रुपये न देने और खुद के सकुशल होने का संदेश छोड़कर आईडी को ब्लॉक करा दिया। इसकी शिकायत साइबर सेल में भी कर दी है। इस मामले में एसपी क्राइम राम अर्ज ने बताया कि ऑनलाइन ठगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपितों की तलाश किया जा रहा है। गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व एक थाना प्रभारी की भी आइडी भी हैक कर ली गई थी।
Published on:
11 May 2020 11:48 am
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
