
मेरठ की इस बेटी ने जीता ऐसा खिताब कि खबर सुनते ही खुशी से झूम उठे लोग
मेरठ. मेरठ के लोगों के साथ एक और उपलब्धि उस समय जुड़ गई, जब मेरठ की रहने वाली तान्या को मिसेज ब्यूटीफुल का खिताब मिला। उन्हें यह खिताब दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मिला। हालांकि, इसके लिए उन्हें कड़ी प्रतिस्पर्धा के दौर से गुजरना पड़ा। तान्या के मिसेज ब्यूटीफुल बनने पर मेरठवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। उनको दिल्ली से लाने के लिए उनके परिजन और उनके रिश्तेदार रवाना हो गए हैं। खिताब मिलने का समाचार सुनकर उनके मोहल्लेवासी भी बहुत खुश हैं। मिसेज ब्यूटीफुल डा. तान्या जनवरी में इस प्रतिस्पर्धा में शामिल हुई थी। इस प्रतिस्पर्धा के कुछ ऑडिशन विदेश में भी हुए, लेकिन तान्या ने उनमें भी भाग लेकर उन ऑडिशन में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
नई दिल्ली के नेहरू स्टेडियम में आयोजित की गई प्रतियोगिता मिसेज इंडिया वर्ल्ड वाइड में मेरठ की डॉ. तान्या प्रधान को मिसेज ब्यूटीफुल के खिताब से नवाजा गया। दिल्ली के नेहरू स्टेडियम में प्रतियोगिता के फाइनल राउंड का आयोजन किया गया था। प्रतियोगिता में डॉ. तान्या प्रधान को मिसेज ब्यूटीफुल चुना गया। उनकी मां नंदनी प्रधान ने बताया कि प्रतियोगिता में 88 प्रतिभागियों ने भाग लिया था, जिन में 77 भारत और 11 प्रतिभागी सिंगापुर, मस्कत, इंग्लैंड आदि देशों से आई थीं। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का ऑडिशन जनवरी में शुरू हुआ था, जबकि सेमिफाइनल राउंड 11 से 19 सितंबर तक यूनान में हुआ था।
सेमीफाइनल में टॉप 30 प्रतिभागियों में मेरठ की तान्या ने कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद अपनी जगह बनाई थी। इसके बाद टॉप 10 का चयन हुआ था। अब दिल्ली में हुए फाइनल राउंड में पांच विजेताओं को चुना गया। इन पांच विजेताओं में डा. तान्या प्रधान को मिसेज ब्यूटीफुल के खिताब से नवाजा गया। इस जीत के लिए डॉ. तान्या ने मेरठ शहरवासियों को वोटिंग करने के लिए आभार जताया। प्रतियोगिता के टैलेंट राउड के लिए उन्होंने काफी मेहनत की थी, जिसका परिणाम उन्हें मिसेज ब्यूटीफुल के रूप में प्राप्त हुआ।
Published on:
23 Sep 2018, 7:12 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.