2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिन में मंदिर जाते थे पूजा करने आैर रात को करते थे ये काम

पुलिस ने शिकंजा कसते हुए पकड़े दो बदमाश
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 3 Jun 2018, 7:37 PM IST

meerut

दिन में मंदिर जाते थे पूजा करने आैर रात को करते थे ये काम

मेरठ। मेरठ पुलिस ने ऐसे गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है जो कि दिन में मंदिर में पूजा के बहाने से जाकर वहां के दानपत्रों की रेकी करते थे और रात होते ही ये लोग मौका पाकर दानपात्र की चोरी कर लिया करते थे। मंदिरों में दानपात्रों की चोरी की घटनाएं काफी बढ़ गई थी। खासकर थाना नौचंदी क्षेत्र में। थाना नौचंदी क्षेत्र स्थित पाॅश कालोनियों के मंदिरों में रखे दानपात्र कई बार चोरी हो चुके थे। जिनकी रिपोर्ट भी मंदिर समिति या कालोनी कमेटी के लोगों ने थाने में दर्ज करा दी थी। इसके बाद भी ये दानपात्र चोरी करने वाले ये चोर पुलिस के लिए चुनौती बने हुए थे।

यह भी पढ़ेंः दो युवक पहुंचे रेस्टाेरेंट, एक ने शटर गिराया फिर दो मिनट में ही कर दी हत्या

यह भी पढ़ेंः कैराना आैर नूरपुर के परिणाम के बाद किसानों को अब इस तरह मना रहे योगी, अफसरों को दिए ये कड़े निर्देश

कर्इ मंदिरों के दान पात्र का पैसा मिला

थानाध्यक्ष धीरज कुमार शुक्ला ने इस दानपात्र के चोरों को पकड़ने के लिए शिकंजा कसना शुरू किया। जिसका परिणाम थाना पुलिस को जल्द ही मिल गया। नौचंदी एसओ ने बताया कि चेकिंग अभियान के दौरान रात को दो शातिर किस्म के अपराधियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके कब्जे से मंदिर में चोरी किया दान पात्र जिसमें करीब एक किलो सफेद धातु के आभूषण जिस पर पीला पानी चढ़ा हुआ था व 2281 सिक्के व 1607 रूपये नकद व एक एक्टिवा स्कूटी बरामद की। पकड़े गए आरोपियों के नाम अमित निवासी शास्त्रीनगर और साजिद निवासी जाकिर कालोनी थाना लिसाड़ी गेट है।

यह भी पढ़ेंः भाजपा के फायरब्रांड विधायक संगीत सोम ने कैराना की हार पर दिया बड़ा बयान...

यह भी पढ़ेंःमायावती के इस खास सिपाही की मुश्किलें आैर बढ़ गर्इ, जानिए अब क्या हुआ

आपराधिक इतिहास रहा है दोनों का

पकड़े गए अभियुक्तों का पहले से अपराधिक इतिहास रहा है। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे दिन में मंदिर में पूजा के बहाने से जाते थे और वहां रखे दानपात्रों की रेकी करते थे। इसके बाद मौका मिलते ही रात में मंदिर का ताला तोड़कर दानपात्र पर हाथ साफ कर देते थे। आरोपियों ने शास्त्रीनगर के कई मंदिरों से दानपात्र चोरी की घटनाओं में अपना हाथ स्वीकार किया।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश