16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

​सिर कटी किशोरी की लाश मोर्चरी में पड़ी कर रही अपनों का इंतजार

Teenager murdered in Meerut मेरठ पुलिस के लिए सिर कटी किशोरी की लाश पहेली बनी हुई है। किशोरी की सिर कटी लाश मिले 24 घंटे से अधिक का समय हो गया है। लेकिन ना तो पुलिस उसके कातिलों का पता लगा सकी है और ना ही उसके परिजनों का। पुलिस ने हालांकि इलाके के कई नंबरों को सर्विलांस में लगाया है वहीं क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर खंगाली जा रही है लेकिन अभी तक किसी प्रकार का कोई सुराग प्राप्त नहीं को सका है।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Jul 07, 2022

​सिर कटी किशोरी की लाश मोर्चरी में पड़ी कर रही अपनों का इंतजार

​सिर कटी किशोरी की लाश मोर्चरी में पड़ी कर रही अपनों का इंतजार

Teenager murdered in Meerut मेरठ के अतिसुरक्षित इलाके कैंट क्षेत्र में मिली सिर और हाथ कटी किशोरी की लाश मेरठ मेडिकल कालेज की मोर्चरी में पड़ी अपनों का इंतजार कर रही है। पुलिस लाश की शिनाख्त करना तो दूर यह भी अभी तक नहीं पता लगा सकी कि हत्या घटनास्थल पर ही की गई या फिर कहीं दूसरी जगह किशोरी की हत्या का लाश मेरठ के कैंट इलाके में फेंकी गई। मृत किशोरी का पुलिस को अभी तक धड़ ही मिला है। किशारी का सर और उसका एक हाथ हत्यारोपियों ने कहां फेंका यह अभी तक पता नहीं चल सका है।

हालांकि इस मामले में सर्विलांस टीम और एसओजी को लगाया गया है। सिर और एक एक हाथ कटी किशोरी की लाश मेरठ पुलिस के किसी चुनौती से कम नहीं है। वहीं सबसे बड़ा सवाल ये है कि मेरठ सैन्य इलाके में इतनी सख्त सुरक्षा और चौकसी के बावजूद हत्यारोपी नाले में लाश को कैसे फेंक गए। जबकि एक तरफ आर्मी पुलिस का सख्त पहरा रहता है तो दूसरी ओर सिविल पुलिस का। इसके अलावा भी सैन्य इलाके में जगह—जगह सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। जिसमें हर आने जाने वाले से लेकर आवारा पशुओं तक की हरकत कैद होती रहती है। फिर ऐसे में किशोरी की हत्या कर उसकी लाश फेकने वाले सीसीटीवी कैमरे की जद से कैसे बच गए। यह सबसे बड़ा सवाल है। थाना पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी की पिछले एक सप्ताह की फुटेज लेकर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़े : मेरठ के अति सुरक्षित सैन्य इलाके में किशोरी का सिर कटा शव मिला, जांच में जुटी पुलिस

ये था मामला
मेरठ के सैन्य इलाके डोगरा लाइंस मंदिर के पास नाले में देर रात एक किशोरी की लाश मिली। किशोरी का सिर कटा हुआ था वहीं एक हाथ भी हत्यारोपियों ने काट दिया था। जिस जगह लाश मिली वहां पर कुछ कपड़े पड़े हुए थे। माना जा रहा है कि किशोरी की हत्या के बाद उसकी गर्दन और एक हाथ काटा गया होगा। पुलिस का मानना है कि हाथ में किशोरी का नाम लिखा होगा या फिर कोई चिन्ह बना होगा। जिसे हत्यारोपियों ने काटकर मिटा दिया था। पुलिस आसपास के जिलों में लापता किशोरियों और युवतियों के बारे में भी जानकारी कर रही है।