मेरठ

कोल्ड स्टोरेज हादसे में मरने वालों की संख्या 6 पहुंची, एनडीआरएफ की टीम मौके पर

दौराला कस्बे में स्थित कोल्ड स्टोरेज में हुए धमाके में मरने वालों की संख्या 6 तक पहुंच गई है। मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है।

2 min read
Feb 24, 2023
बसपा के पूर्व विधायक चंद्रवीर के कोल्ड स्टोर पर हादसे के बाद राहत कार्य।

दौराला क्षेत्र में बसपा के पूर्व विधायक चंद्रवीर सिंह के कोल्ड स्टोरेज में हुए धमाके में मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अभी तक पुष्ट सूत्रों के अनुसार मरने वालों की संख्या छह पहुंच गई है।

सूत्रों के मुताबिक कोल्ड स्टोरेज में बॉयलर फटने से निर्माणाधीन दीवार गिर गई। जिसमें दबने से मजदूरों की मौत हुई है। धमाके के बाद अमोनिया गैस रिसाव भी हुआ। सूत्रों के अनुसार मरने वालों की संख्या अब 6 पहुंच गई है।

जबकि 50-60 मजदूर घायल बताए जा रहे हैं। हालांकि अभी मरने वालों की संख्या को लेकर कोई अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

बताया गया कि कुछ मजदूर मलबे में दबे तो कुछ रिसाव से बेहोश हुए हैं, जिनको मेरठ अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। वहीं एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। राहत और बचाव कार्य जारी है।

बसपा के पूर्व विधायक चंद्रवीर सिंह का दौराला में कोल्ड स्टोर है। पुलिस के मुताबिक, कोल्ड स्टोर में बॉयलर फट गया।

जिससे निमोनिया गैस का रिसाव पूरे कोल्ड स्टोर में हो गया। गैस रिसाव में 50 मजदूर बेहोश होने बताए गए हैं। इसकी जानकारी लगते ही आसपास के लोगों की भीड़ लग गई।

पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। वहीं बेहोश हुए मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा हैं। इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है।

Published on:
24 Feb 2023 06:29 pm
Also Read
View All

अगली खबर