
मेरठ। कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। दिल्ली में सभी शॉपिंग मॉल को बंद करने का फैसला किया गया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर इसका ऐलान किया। इस दौरान मॉल में सब्जी, मेडिकल स्टोर और किराना की दुकानें खुलीं रहेंगी। ऐसे में किसी भी व्यक्ति को घबराने की जरूरत नहीं है और सामान स्टोर करने की जरूरत नहीं है।
दिल्ली में मॉल के अलावा सरकार के अंतर्गत आने वाले गैर-जरूरी दफ्तर और सेवाएं भी बंद कर दी गई हैं। यह फैसला 31 मार्च तक लागू रहेगा। सरकार के सिर्फ उन मंत्रालयों को खुला रखा जाएगा, जिन्हें सीधे रूप से जनता को डील करना है। साथ ही जिन कर्मचारियों की उम्र 55 से ऊपर है, वह घर से काम कर सकते हैं। अगर कोई कर्मचारी गैरजरूरी कैटेगरी में आता है, तो उसे भी घर से काम करने की सलाह दी गई है। इस दौरान सभी परमानेंट, ठेका कर्मचारियों को सेलरी मिलती रहेगी। प्राइवेट फर्म के लोगों से अपील की गई थी कि वे अपने कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम करने के लिए कहें।
दिल्ली के पर्यटन स्थल लालकिला-इंडिया गेट जैसे स्थानों को बंद कर दिया गया है। वहीं मेट्रो में भी अब लोग खड़े होकर यात्रा नहीं कर पाएंगे। उधर, कन्फ़ेडरेशन ऑफ़ ऑल इंडिया ट्रेडर्ज ने दिल्ली के व्यापारी संगठनों के साथ हुई एक बैठक में फैसला लिया है कि शनिवार से तीन दिन तक दिल्ली के सभी बाजार बंद रहेंगे। इसके अलावा रविवार को दिल्ली मेट्रो की सेवाएं भी बंद रहेगी।
Published on:
21 Mar 2020 09:06 am
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
