22 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kanwar Yatra 2022: दिल्‍ली-मेरठ एक्‍सप्रेस वे रात 12 बजे से यातायात के लिए बंद, डाक कांवड़ का जोर शुरू

Kanwar Yatra 2022 आज शाम से डाक कांवड़ का जोर शुरू हो गया है। हाइवे पर इस समय डाक कांवड़ की धमक सुनाई देने लगी है। दिल्ली हरिद्वार एनएच 58 और दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे पर अब डाक कांवड़ दिखाई दे रही है। डाक कांवड़ की बढ़ती संख्या को देखते हुए मेरठ प्रशासन ने निर्णय लिया है कि आज रात 12 बजे से दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे को पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा। एक्सप्रेस वे पर अब सिर्फ और सिर्फ डाका कांवड़ ही चलेगी।

less than 1 minute read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Jul 24, 2022

Kanwar Yatra 2022: दिल्‍ली-मेरठ एक्‍सप्रेस वे रात 12 बजे से यातायात के लिए बंद, डाक कांवड़ का जोर शुरू

Kanwar Yatra 2022: दिल्‍ली-मेरठ एक्‍सप्रेस वे रात 12 बजे से यातायात के लिए बंद, डाक कांवड़ का जोर शुरू

Kanwar Yatra 2022 दो साल तक कोरोना संक्रमण के चलते पूरी तरह से बंद रही कांवड़ यात्रा इस बार 2022 में पूरे चरम पर है। हरिद्वार से गंगाजल कांवड़ में भरकर करोड़ों की संख्या में कांवड़िये शिवालयों की ओर लगातार बढ़ रहे है। इस समय कांवड़ियों की सर्वाधिक संख्या मेरठ और मोदीनगर के बीच है। हाइवे और मेरठ दिल्ली एक्सप्रेस वे पर डाक कांवड़ का दबाव बढ़ने लगा है। मेरठ प्रशासन ने आज रविवार रात 12 बजे से दिल्‍ली-मेरठ एक्‍सप्रेस वे को बंद करने का फैसला लिया है। आज रात 12 बजे के बाद दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित हो जाएगा।


ये फैसला डाक कांवड़ के बढ़ती भीड़ को देखते हुए जिलाधिकारी दीपक मीणा व मेरठ एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने लिया है। इससे पूर्व मेरठ एडीजी राजीव सब्बरवाल, आईजी प्रवीण कुमार ने कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया था। अधिकारियों ने जिलाधिकारी और एसएसपी को कांवड़ियों की संख्‍या बढ़ती देख दिशा निर्देश दिए। जिसके बाद आज रात से दिल्ली मेरठ एक्सप्रेव वे को बंद करने का फैसला लिया गया। इससे पहले गत शनिवार को भी हाइवे पर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया।

यह भी पढ़े : Kanwar Yatra 2022: हाइवे पर उमड़ा आस्था का सैलाब, हरिद्वार से दिल्ली तक केसरिया हुआ एनएच 58

मेरठ में शनिवार को हापुड रोड यातायात के लिए पूरी तरह से बंद कर दिया गया। आज रविवार सुबह दिल्ली रोड को बंद कर दिया गया। आज रविवार को दोपहर के बाद से दिल्ली हाईवे (एनएच 58 ) पर हल्के वाहनों पर भी पूरी तरह से रोक लगा दी। वहीं हाइवे और एक्सप्रेस वे पर अब डाक कांवड़ की भीड़ को देखते एक्सप्रेस-वे बंद वाहनों की आवाजाही के लिए बंद करने का निर्णय लिया गया है।