24 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी में डेंगू और वायरल के प्रकोप के बाद बढ़ी इटली और न्यूजीलैंड के इस फल की डिमांड

मेरठ की फल मंडी में इटली की कीवी की आवक बढ़ी।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

lokesh verma

Sep 05, 2021

kiwi-fruit.jpg

मेरठ. डेंगू और वायरल के बढ़ते प्रकोप के कारण इटली और न्यूजीलैंड से आने वाले कीवी फल की डिमांड बढ़ गई है। कीवी फल में ऐसे गुण हैं, जिनकी वजह से शरीर में प्लेटलेट्स की संख्या बढ़ जाती है। डेंगू के इलाज में इसको खाने की सलाह दी जाती है। हालांकि यह बहुत अनिवार्य नहीं है। कई अन्य तरीके भी हैं, जिनका पालन करके प्लेटलेट्स की संख्या को बढ़ाया जा सकता है। कोरोना महामारी की तीसरी लहर से आशंकित लोग खान-पान पर विशेष ध्यान दे रहे हैं। लोग अभी से इम्युनिटी बढ़ाने का विकल्प तलाश रहे हैं। कीवी में विटामिन सी प्रचुर मात्रा में पाई जाती है। हालात ये हैं कि फल मंडी से लेकर फुटकर बाजार तक में इसके दाम आसमान पर पहुंच गए हैं।

जिले के फल मंडी के व्यापारियों ने बताया कि इस समय कीवी की मांग बहुत बढ़ गई है। हालांकि इसका उत्पादन भारत में नहीं होता है। इस समय मंडी में इटली और न्यूजीलैंड से कीवी की आवक हो रही है। इटली की कीवी के एक बाक्स में 30 पीस आते हैं तो वहीं न्यूजीलैंड की कीवी के 24 पीस आते हैं। वर्तमान में मंडी में इटली की कीवी की आवक ज्यादा है। यह लगभग 12-15 सौ बाक्स आ रहा है। वहीं न्यूजीलैंड के कीवी की आवक पांच सौ बाक्स के आसपास है। फल व्यापारी नदीम ने बताया कि डेंगू के कारण इन दिनों इसकी मांग और दाम बहुत बढ़ गई।

यह भी पढ़ें- अलर्ट : डेंगू का दूसरा वैरिएंट ज्यादा खतरनाक, जिनको हो चुका है डेंगू रहे सावधान

प्लेटलेट्स बढ़ाने के और भी तरीके

प्लेटलेटस बढ़ाने के बारे में आयुर्वेदाचार्य डाॅ. ब्रज भूषण शर्मा ने बताया कि कीवी ही क्यों खाएं, प्लेटलेट्स बढ़ाने के और भी सस्ते साधन हैं। उन्हें अपनाकर भी प्लेटलेटस बढ़ाई जा सकती है। प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए जरूरी नहीं कि कीवी जैसे महंगे फल ही खाए जाएं। इसके लिए बहुत से देसी उपाय हैं। पपीता और पपीते का पत्ता प्लेटलेट्स बढ़ाने के सबसे प्रचलित देसी फॉर्मूलों में शामिल है। कद्दू में विटामिन ए भरपूर होती है। यह कोशिकाओं में पैदा होने वाली प्रोटीन को कंट्रोल करता है, जो प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण है। पालक विटामिन के का बेहतर सोर्स है।

यह भी पढ़ें- Coronavirus in UP: इस जिले में फिर बढ़े कोरोना केस, एक साथ आए आठ नए मामले, मचा हड़कंप